देश

Opposition Meeting: नीतीश कुमार का बेंगलुरु में ये कैसा स्वागत, खिलाफ में लगा पोस्टर, लिखा- अस्थिर PM पद के उम्मीदवार

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jul 18, 2023, 10:33 AM IST

Opposition Meeting: नीतीश कुमार के खिलाफ पोस्टर बेंगलुरु के चालुक्य सर्कल, विंडसर मैनर ब्रिज और हेब्बाल के पास एयरपोर्ट रोड पर लगाए गए हैं।

Image

नीतीश कुमार के खिलाफ बेंगलुरु में लगे पोस्टर

Photo : ANI

Opposition Meeting: बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक हो रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी बेंगलुरु में हैं। इसी दौरान नीतीश कुमार के खिलाफ सड़कों पर कई पोस्टर लगे दिखे हैं, जिसमें उनके पीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर तंज कसा गया है।

कहां लगे मिले ये पोस्टर

नीतीश कुमार के खिलाफ पोस्टर बेंगलुरु के चालुक्य सर्कल, विंडसर मैनर ब्रिज और हेब्बाल के पास एयरपोर्ट रोड पर लगाए गए हैं। पोस्टरों पर नीतीश कुमार की तस्वीरों के साथ लिखा है- "अस्थिर प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार"। इन पोस्टरों में बिहार में सुल्तानगंज ब्रिज के गिरने के को लेकर भी नीतीश कुमार पर हमला बोला गया है। हालांकि बाद में पुलिस कर्मियों ने कुमार को निशाना बनाने वाले पोस्टर हटा दिए हैं।

विपक्षी दलों की बैठक क्या हैं मुद्दे

26 भाजपा विरोधी दलों का एक समूह आज विपक्ष की बैठक के दूसरे दिन महत्वपूर्ण विचार-विमर्श शुरू करेगा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, विपक्षी दल आज विचार-विमर्श के दौरान अपने गठबंधन के नाम को अंतिम रूप दे सकते हैं और एक संयुक्त घोषणा जारी कर सकते हैं। साथ ही समूह के कामकाज के लिए एक समिति को अंतिम रूप दे सकते हैं। कहा जा रहा है कि वे दो उप-समितियों की भी घोषणा करेंगे - एक सामान्य न्यूनतम कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए और दूसरी घटनाओं, रैलियों और सम्मेलनों के संयुक्त विपक्षी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए।

शरद पवार भी होंगे मीटिंग में शामिल

आज की बैठक में एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार भी मौजूद रहेंगे। आमंत्रित लोगों में से पवार एकमात्र नेता थे जो सोमवार को ताज वेस्ट एंड होटल में बैठक में उपस्थित नहीं थे। पवार के साथ उनकी बेटी सुप्रिया सुले भी होंगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article