देश

वंदे भारत एक्सप्रेस के दौर में ये है देश की सबसे धीमी ट्रेन, लेकिन इसका सफर जीत लेगा आपका दिल

  • Written by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 15, 2023, 03:40 PM IST

इस ट्रेन को नीलगिरी माउंटेन रेलवे चलाती है और लोगों के बीच टॉय ट्रेन के नाम से मशहूर है। इस ट्रेन की यात्रा क्यों बेहद खास है आपको बता रहे हैं।

Image

भारत की सबसे धीमी ट्रेन

Photo : iStock

India's Slowest Train: आपने फिल्म' दिल से' में शाहरुख खान का ट्रेन पर वो मशहूर गाना छैय्या-छैय्या तो जरूर देखा होगा। धुआं उड़ाता इंजन और छत पर बैठे शाहरुख-मलैका दूसरे डांसरों के साथ दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। साल 2000 के दौर का ये गाना खूब हिट हुआ था। धीमी चल रही ट्रेन पर शाहरुख का जबरदस्त गाना आज भी हमें याद है। इसी तरह का अंदाज नजर आता है नीलगिरी पहाड़ियों के बीच से गुजरने वाली इस खास ट्रेन का जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

नीलगिरी पहाड़ों पर चलती है ये ट्रेन

आज के नए भारत में वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी एक से बढ़कर एक सुपर स्पीड वाली ट्रेनें चलती हैं, लेकिन इस दौर में एक ऐसी एक ट्रेन भी चलती है जिसकी गति बेहद कम है। ये ट्रेन तमिलनाडु में नीलगिरी पहाड़ पर चलती है। इसका लुत्फ उठाने देश ही नहीं विदेशों से भी पर्यटक आते हैं।

ये ट्रेन तमिलनाडु में नीलगिरी की पहाड़ियों पर चलती है और यह भारत में चलने वाली सबसे धीमी ट्रेन है। पर्यटक खास तौर पर इसकी सवारी करने यहां पहुंचते हैं और इससे यात्रा कर यादगार पलों को संजोते हैं।

Train Toy

सबसे धीमी ट्रेन

टॉय ट्रेन के नाम से है मशहूर

इस ट्रेन को नीलगिरी माउंटेन रेलवे चलाती है और लोगों के बीच टॉय ट्रेन के नाम से मशहूर है। इस ट्रेन की यात्रा बेहद खास होती है, पर्यटक इस धीमी ट्रेन में बैठकर आसपास के नजारों का लुत्फ उठाते हैं। यहां की वादियां भी बेहद दिलकश हैं और ट्रेन की यात्रा इसका मजा दोगुना कर देती है।

बेहद खड़ी ढलान के कारण ये ट्रेन भारत में सबसे धीमी ट्रेन बन गई है। इस ट्रेन से 46 किमी की दूरी तय करने में लगभग पांच घंटे लगते हैं। वापसी यात्रा में एक घंटे की कटौती हो जाती है, लेकिन सड़क मार्ग से यात्रा उतना ही समय लेती है।

Toy Train

Toy Train

उटाकामुंड से बन गया ऊटी

नीलगिरी की तलहटी में ही उधगमंडलम नाम का पहाड़ी शहर है, जिसे ब्रिटिशर्स ने उटाकामुंड कर दिया था और बाद में भारतीयों द्वारा और छोटा ऊटी कर दिया गया। ऊटी भी एक मशहूर पर्यटक स्थल है और यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इसके अलावा यहां फिल्मों की शूटिंग भी जोर-शोर से होती है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

E20 Janta Party: CJP के बाद उठी नई डिजिटल क्रांति, अब ये E20 जनता पार्टी किसने बना दी? उठी नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग

E20 Janta Party: CJP के बाद उठी नई डिजिटल क्रांति, अब ये E20 जनता पार्टी किसने बना दी? उठी नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग

पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी के लिए जानी-मानी ट्रांसजेंडर मेकअप आर्टिस्ट जानमोनी दास ने मांगी माफी, सोशल मीडिया पर झेला था भारी विरोध

पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी के लिए जानी-मानी ट्रांसजेंडर मेकअप आर्टिस्ट जानमोनी दास ने मांगी माफी, सोशल मीडिया पर झेला था भारी विरोध

...पुलिस की ज्यादती को सही नहीं ठहराया जा सकता- छात्रों के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

...पुलिस की ज्यादती को सही नहीं ठहराया जा सकता- छात्रों के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

अमेरिका-ईरान नहीं, रूस और यूक्रेन युद्ध भी पहुंचा रहा भारतीयों को नुकसान...जानें- काला सागर में क्या हुआ जो गायब हो गए दो भारतीय

अमेरिका-ईरान नहीं, रूस और यूक्रेन युद्ध भी पहुंचा रहा भारतीयों को नुकसान...जानें- काला सागर में क्या हुआ जो गायब हो गए दो भारतीय

आज लोकसभा में पेश होगा पेपर लीक पर सख्त सजा वाला बिल, संसद में छात्रों पर 'पैलेट गन' और 'लाठीचार्ज' के मुद्दे पर हंगामे के आसार

आज लोकसभा में पेश होगा पेपर लीक पर सख्त सजा वाला बिल, संसद में छात्रों पर 'पैलेट गन' और 'लाठीचार्ज' के मुद्दे पर हंगामे के आसार