देश

The Kerala Story पर बैन क्यों- सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु को जारी किया नोटिस, मांगा जवाब

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 12, 2023, 03:34 PM IST

The Kerala Story धर्मांतरण पर बनी फिल्म द केरला स्टोरी कमाई के मामले में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि फिल्म को लेकर विवाद जारी है। यूपी, एमपी, उत्तराखंड और हरियाणा में जहां फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है, वहीं पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने इस फिल्म पर बैन लगा दियाा गया है।

Image

द केरला स्टोरी को बन करने पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • द केरला स्टोरी को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने की सुनवाई
  • बंगाल और तमिलनाडु सरकार को जारी किया नोटिस
  • पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने फिल्म पर लगाया है बैन

The Kerala Story पर बैन के खिलाफ शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म के बैन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रूख किया था, जहां आज इस मामले को लेकर सुनवाई हुई और शीर्ष कोर्ट ने इस मामले पर पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

सुप्रीम कोर्ट में आज क्या हुआ

सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म 'द केरला स्टोरी' के निर्माताओं की उस याचिका पर पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया है, जिसमें राज्य में फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने के पश्चिम बंगाल सरकार के फैसले को चुनौती दी गई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने राज्य के भीतर फिल्म के अनौपचारिक निषेध के संबंध में तमिलनाडु सरकार को भी नोटिस जारी किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

इस मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब फिल्म को पूरे देश में प्रदर्शित किया जा रहा है, तो पश्चिम बंगाल सरकार ने फिल्म पर प्रतिबंध क्यों लगाया? कोर्ट ने कहा- "आपको इसे चलने क्यों नहीं देना चाहिए? फिल्म देश के विभिन्न हिस्सों में चल रही है। इसका फिल्म के सिनेमाई मूल्य से कोई लेना-देना नहीं है, यह अच्छा या बुरा हो सकता है।"

तमिलनाडु पर क्या कहा

तमिलनाडु के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य क्या कर रहा है? यह एक सार्वजनिक व्यवस्था की स्थिति है। राज्य सरकार यह नहीं कह सकती कि जब थिएटरों पर हमले हो रहे हों, कुर्सियां जलाई जा रही हों, तब हम दूसरी तरफ देख लेंगे।

कब तक देना है जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर दोनों ही राज्यों से 17 मई तक जवाब मांगा है। इस मामले में अब अगली सुनवाई भी 17 मई को ही होगी। अदा शर्मा अभिनीत 'द केरल स्टोरी' 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर शुरू से ही विवाद हो रहा है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article