इसरो (ISRO) ने 13 जुलाई 2023 को चंद्रयान-3 को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। भारत का ये महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट अगर सफर रहा तो देश अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक लंबी छलांग लगाएगा। अधिकारियों ने कहा कि चंद्रयान-3 के लिए रॉकेट असेंबली पूरी हो चुकी है और इसरो के लिए केवल अंतिम दौर का परीक्षण बाकी है।
अंतरिक्ष विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया था कि अंतरिक्ष यान पूरी तरह से एकीकृत है और पेलोड का काम भी पूरा हो चुका है। अधिकारियों ने कहा था कि लॉन्च व्हीकल को अगले सप्ताह तक वाहन असेंबली भवन से दूसरे लॉन्चपैड पर ले जाने की उम्मीद है।
