देश

यूट्यूब बना ‘गुरु’, दुर्गा मंदिर बना टारगेट! शातिर चोर ने सारी हदें की पार; फिर कैसे खुल गई पोल?

गोपालगंज के थावे दुर्गा मंदिर में हुई सोने के आभूषणों की चोरी का पुलिस ने सात दिनों में खुलासा करते हुए यूपी के गाजीपुर निवासी दीपक राय को गिरफ्तार किया है, जिसने फिल्म ‘खाकी’ और यूट्यूब क्राइम वीडियो देखकर वारदात की योजना बनाई थी।

Image

बिहार में एक चोर ने मंंदिर में की चोरी।(फोटो सोर्स: istock)

Photo : iStock

बिहार के गोपालगंज स्थित प्रमुख सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर में हुई सोने के आभूषणों की चोरी का पुलिस ने सात दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी दीपक राय को गिरफ्तार कर लिया है, जो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का रहने वाला है।

क्या-क्या हुई थी चोरी?

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मंदिर के गर्भगृह से माता दुर्गा की सोने की मुकुट, सोने की छतरी और सोने की हार चोरी की थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के पास से घटना के दिन पहने गए जूते, बैग और मफलर भी बरामद किए गए हैं।

चोरी ने देखी थी फिल्म खाकी और यूट्यूब वीडियो

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि आरोपी दीपक राय ने चोरी से पहले बिहार पुलिस पर बनी फिल्म ‘खाकी’ और यूट्यूब पर मौजूद कई क्राइम सीन वीडियो देखे थे, जिससे उसे चोरी करने के तरीके समझ में आए।

एसपी ने बताया कि आरोपी और उसका एक साथी 10 और 11 दिसंबर को मंदिर की रेकी कर चुके थे और दो युवकों ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह भी सामने आया है कि दीपक राय इससे पहले 3 मार्च को उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में स्थित शीतला मंदिर में भी चोरी कर चुका है।

सुबह-सुबह मंदिर से गायब हुए थे आभूषण

पुलिस के मुताबिक, आरोपी 13 नवंबर को जेल से बाहर आया था और इसके बाद उसने थावे दुर्गा मंदिर में चोरी की साजिश रची। चोरी की घटना 17 दिसंबर की है, जब सुबह के समय गर्भगृह से सोने के आभूषण गायब पाए गए थे।

सीसीटीवी फुटेज में दो चोरों की तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज की और आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। फिलहाल चोरी गए आभूषणों की बरामदगी के लिए गाजीपुर, मऊ और प्रयागराज में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया जाएगा और दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें