देश

कर्नाटक में किराएदारों को भी मिलेगी 200 यूनिट मुफ्त बिजली- सिद्धारमैया का गृह ज्योति योजना पर बडा ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 6, 2023, 08:04 PM IST

सिद्धारमैया ने ऐलान किया है कि सभी वादे इसी साल पूरे होंगे। जिसमें परिवार की महिला मुखिया के लिए 2,000 रुपये मासिक सहायता की गृह लक्ष्मी योजना 15 अगस्त को शुरू की जाएगी।

Image

कर्नाटक में किराएदार भी गृह ज्योति योजना का लाभ उठा सकते हैं

कर्नाटक (Karnataka) में कांग्रेस सरकार की मुफ्त बिजली योजना का लाभ किराएदारों को भी मिलेगा। कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने इस पर मुहर लगा दी है। सिद्धारमैया ने कहा कि किराएदार भी इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे। ये सिर्फ मकान मालिकों के नहीं है।

दिशा-निर्देशों के बाद स्पष्टीकरण

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को कहा कि किराएदार भी गृह ज्योति योजना का लाभ उठाने के पात्र हैं, जिसके तहत एक जुलाई से राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। कांग्रेस सरकार द्वारा योजना के तहत मुफ्त बिजली का लाभ उठाने के लिए दिशानिर्देश जारी करने के एक दिन बाद यह स्पष्टीकरण दिया गया है।

क्या कहा सीएम ने

सिद्धरमैया ने पत्रकारों से कहा- "हम किराए पर रहने वालों को भी मुफ्त बिजली (200 यूनिट) देंगे। 200 यूनिट से कम खर्च करने वालों को कोई भुगतान नहीं करना होगा। किराएदार भी गृह ज्योति योजना का लाभ उठाने के पात्र होंगे।"

इन्हें नहीं मिलेगी मुफ्त बिजली

इस दौरान सीएम ने स्पष्ट किया कि यह योजना व्यावसायिक काम के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बिजली पर लागू नहीं होगी। गृह ज्योति योजना 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस द्वारा किए गए पांच वादों में से एक है। कांग्रेस सरकार ने घोषणा की है कि मुफ्त बिजली वाली योजना राज्य में 1 जुलाई से लागू हो जाएगी। इसके लिए सिद्धारमैया सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है।

कांग्रेस की पांच गारंटी

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले पांच गारंटी दी थी। कांग्रेस ने वादा किया था कि सरकार बनते ही वो इन गारंटियों को लागू कर देगी। सिद्धारमैया ने भी सीएम बनने के बाद ऐलान किया था कि सभी वादे इसी साल पूरे होंगे।

कब पूरे होंगे वादे

सिद्धारमैया ने ऐलान किया है कि सभी वादे इसी साल पूरे होंगे। जिसमें परिवार की महिला मुखिया के लिए 2,000 रुपये मासिक सहायता की गृह लक्ष्मी योजना 15 अगस्त को शुरू की जाएगी। अन्न भाग्य योजना के तहत एक जुलाई से बीपीएल परिवारों, अंत्योदय कार्ड धारकों को 10 किलो अनाज मुफ्त दिया जाएगा। शक्ति योजना के तहत कर्नाटक में एक जून से महिलाएं एसी, लग्जरी बसों को छोड़कर सार्वजनिक परिवहन की बाकी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। युवानिधि योजना के तहत 2022-23 में उत्तीर्ण हुए बेरोजगार स्नातकों को 3 हजार रुपये, बेरोजगार डिप्लोमा धारकों को 1500 रुपये 24 माह तक मिलेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article