देश

BRS का VVIP 'सपना', KCR बनते मुख्यमंत्री तो 22 लैंड क्रूजर से होता स्वागत; Telangana CM रेवंत रेड्डी का खुलासा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 27, 2023, 05:32 PM IST

Telangana CM: रेवंत रेड्डी ने कहा कि जब वो सीएम बनें तो उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उनके लिए नई गाड़ी नहीं खरीदी जाए। पुरानी गाड़ियों की मरम्मत कराकर उसे उपयोग करें।

Image

रेवंत रेड्डी ने केसीआर को लेकर किया बड़ा खुलासा

Photo : Twitter

तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने पूर्व सीएम केसीआर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रेवंत रेड्डी ने दावा किया है कि पूर्व सत्ताधारी पार्टी भारत राष्ट्र पार्टी (BRS) सत्ता में वापसी को लेकर इतना आश्वस्त थी कि उसने अपने नेता और तत्कालीन सीएम के चंद्रशेखर राव के स्वागत के लिए 22 लैंड क्रूजर गाड़ियां सरकारी पैसे से खरीदवा कर रख छोड़ा था, ताकि जीत के बाद केसीआर का स्वागत इससे हो सके।

कैसे चला पता

रेवंत रेड्डी ने कहा कि जब वो सीएम बनें तो उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उनके लिए नई गाड़ी नहीं खरीदी जाए। पुरानी गाड़ियों की मरम्मत कराकर उसे उपयोग करें। इसके बाद अधिकारियों ने सीएम को बताया कि 22 लैंड क्रूजर खरीदी जा चुकी है, वो भी पिछली सरकार में।

कहां थीं ये गाड़ियां

सीएम को अधिकारियों ने बताया कि केसीआर के स्वागत के लिए खरीदी गईं ये गाड़ियां हैदराबाद में नहीं बल्कि विजयवाड़ा में है। एक लैंड क्रूजर की कीमत 3 करोड़ रुपये है। क्योंकि वो बुलेट प्रूफ हैं।

प्रजा पालना यात्रा की शुरुआत

जनसंपर्क यात्रा प्रजा पालना की शुरुआत करने के बाद रेड्डी ने संवाददाता सम्मेलन में यह खुलासा किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की विफलताओं के कारण तेलंगाना की जनता को कई परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। प्रजा पालना कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस की छह चुनावी गारंटी के लाभ पाने के इच्छुक लोगों द्वारा आवेदन दिए जा सकते हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?