देश

Tejashwi Yadav: तेजस्वी का अपने ही गढ़ में हुआ विरोध, लोगों ने लगाए मोदी-मोदी, बागेश्वर बाबा के नारे

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jun 16, 2023, 11:13 AM IST

Tejashwi Yadav news : तेजस्वी के खिलाफ हुए इस विरोध पर आरजेडी के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि तेजस्वी यादव जिस तरीके से राघोपुर और पूरे बिहार का विकास कर रहे हैं वो विरोधियों को रास नहीं आ रहा है। इस विकास से भाजपा को तकलीफ हो रही है। आरजेडी नेता ने कहा कि यह सब भाजपा के इशारे पर हुआ है।

Image

राघोपुर में तेजस्वी यादव का हुआ विरोध।

Photo : PTI

Tejashwi Yadav news : बिहार के डिप्टी सीएम एवं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव को अपने निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर में ही लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा है। दरअसल, तेजस्वी गुरुवार को बिदुपुर प्रखंड के चेचर गांव में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इसी दौरान लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने 'जय श्री राम, मोदी-मोदी और बागेश्वर वाले बाबा' के नारे लगाए।

'भाजपा को रास नहीं आ रहा तेजस्वी का काम'

तेजस्वी के खिलाफ हुए इस विरोध पर आरजेडी के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि तेजस्वी यादव जिस तरीके से राघोपुर और पूरे बिहार का विकास कर रहे हैं वो विरोधियों को रास नहीं आ रहा है। इस विकास से भाजपा को तकलीफ हो रही है। आरजेडी नेता ने कहा कि यह सब भाजपा के इशारे पर हुआ है।

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन करने पहुंचे थे तेजस्वी

दरअसल, बिहार के उपमुख्यमंत्री और राघोपुर के विधायक तेजस्वी यादव अपने चुनाव क्षेत्र में एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे, जहां अपने ही क्षेत्र में तेजस्वी यादव को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। क्षेत्र की जनता ने तेजस्वी यादव के सामने ही नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, मोदी-मोदी और जय श्रीराम के नारे के साथ बाबा बागेश्वर का भी जयकारा लगाया।

पटना में 23 जून को है विपक्ष की बैठक

इससे पहले तेजस्वी ने नीतीश कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया दी। वह सीएम नीतीश कुमार द्वारा लोकसभा चुनाव समय से पहले होने की संभावना व्यक्त करने से सहमत नजर आए। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के युवा नेता तेजस्वी ने यह भी कहा कि बिहार में 23 जून को पटना में होने वाली विपक्ष दलों की बैठक के तुरंत बाद संभवत: होने वाला भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम भाजपा के "डर" को दर्शाता है। नीतीश कुमार ने बुधवार को एक सरकारी समारोह में समय से पहले चुनाव कराने की संभावना जताई थी, जिसमें तेजस्वी भी मौजूद थे।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article