देश

Video: 'मेरा कोई बच्चा नहीं, आकाश भाटी कौन है'; अनुष्का यादव के मां बनने पर क्या-क्या बोले तेज प्रताप?

जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव ने “बच्चे के पिता बनने” के दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे उनके खिलाफ रची गई साजिश बताया। उन्होंने मुकेश रोशन, शक्ति सिंह और सुनील सिंह पर आरोप लगाते हुए उन्हें ‘जयचंद’ करार दिया। तेज प्रताप यादव ने कहा कि असली जांच आकाश भाटी और लड़की के बीच संबंधों की होनी चाहिए, न कि उन्हें बदनाम करने की। उन्होंने मानसिक रूप से परेशान होने की बात कही और स्पष्ट किया कि इस मामले में वे कोर्ट जाएंगे और कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

Image

अनुष्का यादव के मां बनने पर तेज प्रताप ने प्रतिक्रिया दी।

Photo : ANI

Tej Pratap Yadav: जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने नाम को अनुष्का यादव के साथ जोड़कर फैल रही चर्चाओं पर कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही यह बातें पूरी तरह बेबुनियाद हैं और झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि उन्हें बेटा या बेटी हुआ है. तेज प्रताप यादव ने साफ कहा कि अनुष्का यादव से उनका कोई संबंध नहीं है। इस तरह की खबरें जानबूझकर फैलाई जा रही हैं।

उन्होंने खुद पर लगे “बच्चे के पिता बनने” के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे साजिश करार दिया है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह पूरा मामला उन्हें बदनाम करने की एक सोची-समझी साजिश है, जिसमें कुछ लोग जानबूझकर उनका नाम घसीट रहे हैं।

आकाश भाटी कौन है, इसकी जांच हो: तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप यादव ने बयान में कहा, “मैं इस दावे को पूरी तरह खारिज करता हूं। यह सब मुकेश रोशन और उसके साथियों की साजिश है। ये सभी ‘जयचंद’ मिलकर मुझे बदनाम करना चाहते हैं।” उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में असली जांच इस बात की होनी चाहिए कि आकाश भाटी कौन है और उसका उस लड़की से क्या रिश्ता है। तेज प्रताप यादव ने सवाल उठाया कि लड़की का रिश्ता उनसे जोड़ने की बजाय यह देखा जाना चाहिए कि उसका संबंध आकाश भाटी से क्या है।

तेज प्रताप यादव ने आगे कहा, “यह जांच होनी चाहिए कि आकाश भाटी और उस लड़की के बीच क्या संबंध है। लड़की का रिश्ता किससे है, यह आकाश भाटी बताएगा। मुकेश रोशन, शक्ति सिंह और सुनील सिंह, ये सभी जयचंद हैं और यह पूरा खेल इन्हीं का रचा हुआ है।”

मैं इस पूरे मामले की वजह से डिप्रेशन में हूं: तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप यादव ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर गहरी मानसिक पीड़ा की बात भी कही। उन्होंने कहा कि वे इस पूरे मामले से बेहद आहत और डिप्रेशन में हैं। उन्होंने साफ किया कि अब वे इस मामले को कानूनी तौर पर लड़ेंगे। “हम अपनी अर्जी दाखिल करेंगे और कोर्ट जाएंगे। सच्चाई सामने आएगी।”

फिलहाल इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विपक्ष इस मुद्दे पर सवाल उठा रहा है, जबकि तेज प्रताप यादव इसे राजनीतिक साजिश बता रहे हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article