देश

TCR इंजीनियरिंग ने भुवनेश्वर में खोली पहली मैटेरियल्स टेस्टिंग लैब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2023, 01:58 PM IST

टीसीआर इंजीनियरिंग की नई प्रयोगशाला यांत्रिक परीक्षण, रासायनिक विश्लेषण और धातुकर्म परीक्षण सहित विभिन्न प्रकार की सामग्री परीक्षण सेवाओं की पेशकश करेगी। कंपनी की गैर-विनाशकारी परीक्षण सेवाओं (एनडीटी) में अल्ट्रासोनिक परीक्षण, रेडियोग्राफिक परीक्षण और चुंबकीय कण निरीक्षण शामिल हैं।

Image

TCR इंजीनियरिंग ने भुवनेश्वर में खोली पहली मैटेरियल्स टेस्टिंग लैब।

Bhubaneswar: मुंबई स्थित मल्टीनेशनल कंपनी टीसीआर इंजीनियरिंग ने ओडिशा के भुवनेश्वर में अपनी सामग्री परीक्षण और गैर-विनाशकारी परीक्षण प्रयोगशाला(मैटेरियल्स टेस्टिंग लैब) स्थापित की है। TCR इंजीनियरिंग के नए केंद्र का उद्घाटन कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों और भुवनेश्वर केंद्र के मुख्य प्रबंधक और कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। अधिकारियों ने बताया टीसीआर की नई प्रयोगशाला अत्याधुनिक उपकरणों और तकनीक से पूरी तरह से लैस है।

बता दें, इसी साल टीसीआर इंजीनियरिंग ने अपनी स्थापना के 50 साल पूरे किए हैं। कंपनी की विस्तार योजनाओं के हिस्से के रूप में, भुवनेश्वर केंद्र पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में संचालन के लिए एक हब के रूप में विकसित होगा।

तेज गति से ग्राहकों तक पहुंचाएंगे सेवाएं

प्रयोगशाला के उद्घाटन के मौके पर TCR इंजीनियरिंग के अध्यक्ष रोहित बाफना ने कहा, 'हमें 1973 से गुणवत्ता आश्वासन उद्योग में अपने अनुभवों पर गर्व है। पूर्वी भारत में यह हमारा पहला विस्तार है। इससे हमें अपने ग्राहकों को तेज गति से समय पर सेवाएं प्रदान करने में मदद मिलेगी। ओडिशा जैसे महत्वपूर्ण बाजार में हमारे ग्राहकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए यह केंद्र बहुत उपयोगी होगा। इस मौके पर रोहित बाफना के अलावा प्रबंध निदेशक परेश हरीबख्ती, वित्त निदेशक बीरेन खडवाला, कंट्री हेड सुरेश आचार्य, प्रमुख एनडीटी सेमी वास्करन और महाप्रबंधक समीर चौधरी इस अवसर पर उपस्थित थे।

पिछले साल ओडिशा में टीसीआर ने रखा था कदम

बता दें, टीसीआर इंजीनियरिंग की नई प्रयोगशाला यांत्रिक परीक्षण, रासायनिक विश्लेषण और धातुकर्म परीक्षण सहित विभिन्न प्रकार की सामग्री परीक्षण सेवाओं की पेशकश करेगी। कंपनी की गैर-विनाशकारी परीक्षण सेवाओं (एनडीटी) में अल्ट्रासोनिक परीक्षण, रेडियोग्राफिक परीक्षण और चुंबकीय कण निरीक्षण शामिल हैं। पिछले साल, टीआरसी इंजीनियरिंग ने ओडिशा गैस इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन परियोजना के लिए विभिन्न निरीक्षण करने के लिए 200 से अधिक एनडीटी इंजीनियरों को काम पर रखा था। एनडीटी के ये इंजीनियर कल्पत पावर ट्रांसमिशन, लिखिता इंफ्रास्ट्रक्चर, पावरमेक, कोरटेक इंटरनेशनल, एस्सार कंस्ट्रक्शन जैसी कंपनियों के प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। TCR इंजीनियरिंग की भुवनेश्वर स्थित गैर-विनाशकारी परीक्षण सेवा प्रयोगशाला Iosil और GAIL की जगदीशपुर-हल्दिया-बोक्कर-धामरा पाइपलाइन (JHBDPL) जैसी कई गैस पाइपलाइनों के लिए सेवाएं प्रदान कर रही है। भुवनेश्वर लैब के उद्घाटन के साथ, टीसीआर इंजीनियरिंग का लक्ष्य पूरे क्षेत्र में ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना और विस्तार करना है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article