LIVEताजा खबर, 28 फरवरी 2024, ब्रेकिंग न्यूज इन हिंदी: रांची-जामताड़ा में भीषण हादसा, ट्रेन से कटकर 3 लोगों की मौत, NNM 2024: सीएम योगी बोले- भ्रष्टाचार और घोटालों का लंबा दौर चला

ताजा खबर, 28 फरवरी 2024, ब्रेकिंग न्यूज इन हिंदी: रांची-जामताड़ा में भीषण हादसा, ट्रेन से कटकर 3 लोगों की मौत, NNM 2024: सीएम योगी बोले- भ्रष्टाचार और घोटालों का लंबा दौर चला
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 28 फरवरी 2024 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज इन हिंदी: झारखंड के जामताड़ा में बुधवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां जामताड़ा-करमाटांड के कलझारिया में कई लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है और कई लोग लापता भी बताए जा रहे हैं। अंधेरा होने की वजह से कितने लोगों की मौत हुई है, इसका सही अनुमान अभी सामने नहीं आया है वहीं हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव होते ही नया सियासी संकट खड़ा हो गया है। यहां कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस सरकार संकट में घिर गई है। राज्यसभा चुनाव में विधायकों की क्रॉस वोटिंग के कारण कांग्रेस एक सीट गंवा चुकी है। बताया जा रहा है कि बीजेपी सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है वहीं लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने बसपा को बड़ा झटका दे दिया है। बसपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली बुधवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। अखिलेश यादव ने गुड्डू जमाली को सपा ज्वाइन करवाया उधर नवभारत नवनिर्माण मंच पर पहुंचे समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हालिया राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया। टाइम्स ग्रुप की ग्रुुप एडिटर नाविका कुमार के साथ बातचीत में अखिलेश ने कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की, आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...
UPSSSC Sachiv Recruitment 2024 Notification
जो अपना परिवार नहीं संभाल पा रहे, वे प्रदेश क्या संभालेंगे, अखिलेश यादव पर CM योगी का तंज
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जो अपना परिवार नहीं संभाल पा रहा है, वह प्रदेश क्या संभालेगा। अपनी असफलता के लिए दूसरे पर दोषारोपण करना ठीक नहीं। भाजपा पर दोषारोपण करने की बजाय वह पहले अपना घर देखते तो अच्छा होता। मुख्यमंत्री योगी ने ये बातें टाइम्स नाउ नवभारत के कार्यक्रम नवभारत नवनिर्माण मंच पर कहीं,
पढ़ें पूरी खबर रांची-जामताड़ा में भीषण हादसा, ट्रेन से कटकर 3 लोगों की मौत
झारखंड के जामताड़ा में बुधवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां जामताड़ा-करमाटांड के कलझारिया में कई लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है और कई लोग लापता भी बताए जा रहे हैं,
पढ़ें पूरी खबर NNM 2024:सीएम योगी बोले- भ्रष्टाचार और घोटालों का लंबा दौर चला
टाइम्स नाउ नवभारत पर हर साल की तरह इस बार भी नवभारत नवनिर्माण मंच का आयोजन हुआ। इसमें भारत के नवनिर्माण में उत्तर प्रदेश की भूमिका पर खास तौर पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। उन्होंने कहा, 'हर एक क्षेत्र में भ्रष्टाचार और घोटालों का लंबा दौर चला,
पढ़ें पूरी खबर NNM 2024: यूपी कैसे बनेगा 1 ट्रिलियन की डॉलर इकोनॉमी, चीफ सेक्रेट्री ने बताया रोड मैप
Navbharat Navnirman Manch 2024: उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेट्री दुर्गा शंकर मिश्रा ने 'टाइम्स नाउ नवभारत' के कार्यक्रम 'नवभारत नवनिर्माण मंच 2024' में शिरकत कर प्रदेश के विकास सहित कई मुद्दों पर बात की,
पढ़ें पूरी खबरNNM 2024: रामलहर को लेकर बीजेपी, कांग्रेस, सपा और AIMIM के बीच हुई गरमागरम बहस
नवभारत नवनिर्माण मंच पर टाइम्स नाउ ग्रुप की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने रामलहर 2024 की 'डगर' मुद्दे पर एआईएमआईएम के प्रवक्ता वारिस पठान, सीनियर पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी, बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी, सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया, कांग्रेस के सीपी जोशी से खास बातचीत की। इन नेताओं के बीच जमकर गरमागरम बहस हुई,
पढ़ें पूरी खबरNNM 2024 : 'हमारे लिए प्रभु श्रीराम आस्था के विषय हैं, राजनीति के नहीं'
उत्तर प्रदेश की पहचान अयोध्या, मथुरा और काशी से होनी चाहिए थी लेकिन पिछली सरकार में यूपी की पहचान रामपुर से कराने की कोशिश हुई। यह बात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कही। टाइम्स नाउ नवभारत के कार्यक्रम नवभारत नवनिर्माण मंच पर 'यूपी में पर्यटन, आस्था से उन्नति' सत्र में त्रिपाठी के अलावा AIMIM के असीम वकार, धर्मगुरु राजू दास और सपा के उदयवीर सिंह शामिल हुए,
पढ़ें पूरी खबर NNM 2024: उत्तर प्रदेश में पर्यटन, कानून व्यवस्था पर खुलकर बोले टूरिज्म मिनिस्टर जयवीर सिंह
यूपी के टूरिज्म मिनिस्टर जयवीर सिंह 'टाइम्स नाउ नवभारत' के कार्यक्रम 'नवभारत नवनिर्माण मंच 2024' पर सवालों से रू-बरू हुए, टाइम्स नाउ की एंकर श्वेता भट्टाचार्य ने उनसे प्रदेश में पर्यटन को लेकर, राम मंदिर, राज्य में कानून व्यवस्था, पेपर लीक आदि को लेकर सवाल किए जिसपर जयवीर सिंह ने उनके जवाब दिए,
पढ़ें पूरी खबर NNM 2024 :ऐश्वर्या राय पर राहुल गांधी के बयान पर अखिलेश यादव को याद आए गांधीजी के तीन बंदर?
Navbharat Navnirman Manch 2024: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्यसभा सांसद जया बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय को लेकर राहुल गांधी की गंभीर टिप्पणी पर अपनी बात रखी और कहा-'कुछ चीजे नहीं देखनी चाहिए।',
पढ़ें पूरी खबर NNM 2024 : अजय राय बोले-2024 में 'इंडिया' ब्लॉक की बनेगी सरकार
लोकसभा चुनाव 2024 में 'INDI' अलायंस की सरकार बनेगी और चुनाव के बाद प्रधानमंत्री का चेहरा तय होगा। यह बात उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने टाइम्स नाउ नवभारत के कार्यक्रम नवभारत नवनिर्माण मंच पर कही। चैनल के कंसल्टिंग एडिटर दिनेश गौतम के साथ खास बातचीत में कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', यूपी में पेपर लगी, सपा के साथ गठबंधन सहित अन्य मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी,
पढें पूरी खबर नवभारत नवनिर्माण मंच से बोले अखिलेश-हमारे विधायक बिक गए, आज BJP ने खरीदा, कल हम फिर खरीद लेंगे
नवभारत नवनिर्माण मंच पर अखिलेश यादव ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा, अगर आप इतने काम कर रहे हैं तो दूसरे के विधायकों को क्यों तोड़ रहे हैं। आपने इन विधायकों को कितना पैकेज दिया है, इसका भी हिसाब देना चाहिए,
पढ़ें पूरी खबर आज की ताजा खबर: केरल में वंदे भारत ट्रेन में फैला धुआं
तिरुवनंतपुरम से कासरगोड जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को बुधवार सुबह तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा क्योंकि ट्रेन के एक शौचालय से निकला धुआं पास के यात्री डिब्बे में फैल गया। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि धुआं शौचालय में आग बुझाने वाले यंत्र के सक्रिय होने के कारण फैला। अधिकारी ने कहा कि क्या धुआं शौचालय के अंदर किसी व्यक्ति द्वारा धूम्रपान करने के कारण या किसी तकनीकी खराबी के कारण फैला। यह अभी पता नहीं चल पाया है।
कांग्रेस नेता राणा गोस्वामी ने दिया इस्तीफा
कांग्रेस की असम इकाई के दिग्गज नेता राणा गोस्वामी बुधवार को पार्टी से इस्तीफा देकर नयी दिल्ली रवाना हो गये जहां उनके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की संभावना है। हाल ही में कांग्रेस की प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले गोस्वामी जोरहाट से विधायक रह चुके हैं।
आज की ताजा खबर: कौस्तव बागची ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया
कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के नेता कौस्तव बागची ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और आरोप लगाया कि पार्टी संगठन में नेताओं का सम्मान नहीं किया जाता है। बागची ने अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा और इस्तीफे की प्रतियां पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी और महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर को भी भेजीं।
सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलीबारी की
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के जवानों ने भारतीय क्षेत्र में घुसने पर एक पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हालांकि मेंढर और कृष्णा घाटी सेक्टरों में कुछ अग्रिम भारतीय चौकियों पर कुछ देर तक चक्कर लगाने के बाद ड्रोन पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में वापस लौट गया।
आज की ताजा खबर: मोदी ने इसरो के नये प्रक्षेपण परिसर का शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को यहां 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक की नयी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर तमिलनाडु की उन्नति के लिए कोई काम नहीं करने का आरोप लगाया। परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घघाटन करते हुए मोदी ने कहा कि राज्य ‘प्रगति का नया अध्याय’ लिख रहा है और केंद्र के प्रयासों के कारण तमिलनाडु आधुनिकता की ‘नयी ऊंचाईयों को छू’ रहा है।
गुड्डू जमाली सपा में शामिल
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता और पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गये। आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से दो बार बसपा विधायक (2012 और 2017) रह चुके जमाली की जिले में अच्छी पकड़ मानी जाती है और उन्होंने 2014 और 2022 का लोकसभा उपचुनाव क्रमशः सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और धर्मेंद्र यादव के खिलाफ बसपा के टिकट पर लड़ा था।
विक्रमादित्य सिंह ने किया मंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान
हिमाचल प्रदेश के मंत्री और कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव परिणाम के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि अगले कदम के बारे में वह कुछ दिनों में बताएंगे। प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा, हिमाचल प्रदेश में पिछले 2-3 दिनों में जो घटनाक्रम हुआ, वह लोकतंत्र में चिंता का विषय है। यह इसलिए चिंता का विषय है क्योंकि राज्य की 70 लाख जनता ने सरकार चुनी और उसके बाद कांग्रेस पार्टी को जनादेश दिया। लेकिन उसके बाद होने वाली घटनाओं की ऐसी श्रृंखला (क्रॉस-वोटिंग) चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि मैंने सालभर सरकार का समर्थन किया। मंत्री होने के बावजूद मुझे नजरअंदाज किया गया। सही का समर्थन और गलत का विरोध करूंगा। हमें पद से लेना-देना नहीं है। इस दौरान वह पिता स्व. वीरभद्र सिंह को लेकर भी भावुक नजर आए। सरकार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि पिता की प्रतिमा के लिए भी सरकार के पास जमीन नहीं है।
आज की ताजा खबर Live: माली में सड़क दुर्घटना में 31 लोगों की मौत
माली में एक बस के पुल से नदी में गिर जाने से 31 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। देश के परिवहन मंत्रालय के अनुसार, दुर्घटना मंगलवार शाम पाँच बजे (स्थानीय समय) बागो नदी पर बने पुल पर हुई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बयान में कहा गया है कि बस दक्षिण-पश्चिमी मालियान शहर केनीबा से बुर्कीना फासो जा रही थी। दुर्घटना का संभावित कारण चालक का वाहन से नियंत्रण खोना था।
आज की ताजा खबर: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी वैज्ञानिक समुदाय को बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सभी वैज्ञानिकों और अन्वेषकों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शुभकामनाएं। हमारी सरकार युवाओं में शोध और नवोन्मेष को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। विकसित भारत के हमारे सपने को साकार करने के लिए यह महत्वपूर्ण है।’’
आज की ताजा खबर: राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी की मौत
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या मामले में दोषी करार दिए गए और फिर रिहा किए गये, संथन की मौत हो गई है।