ताजा खबर, 14 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़: कांग्रेस ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' रैली में सरकार और EC को घेरा, मुंबई में सचिन तेंदुलकर से मिलेंगे मेसी
ताजा खबर (Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), कांग्रेस, वोट चोर गद्दी छोड़ रैली, मेसी, पीएम मोदी, भारत बनाम साउथ अफ्रीका, भारत बनाम पाकिस्तान, पीएम मोदी, राहल गांधी के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar): आज राजनीति और खेल से जुड़ी कई अहम घटनाएं सामने आ रही हैं। मणिपुर हिंसा को लेकर बीजेपी राज्य के विधायकों के साथ बैठक कर हालात और आगे की रणनीति पर मंथन करेगी। उत्तर प्रदेश बीजेपी को आज नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है, जिसे संगठन के लिए अहम फैसला माना जा रहा है। दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे के साथ शक्ति प्रदर्शन करेगी।
ताजा खबर, 14 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़: कांग्रेस ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' रैली में सरकार और EC को घेरा, मुंबई में सचिन तेंदुलकर से मिलेंगे मेसी
ताजा खबर (Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), कांग्रेस, वोट चोर गद्दी छोड़ रैली, मेसी, पीएम मोदी, भारत बनाम साउथ अफ्रीका, भारत बनाम पाकिस्तान, पीएम मोदी, राहल गांधी के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar): पुडुचेरी की राजनीति में हलचल बढ़ने वाली है, जहां ‘लॉटरी किंग’ के बेटे जोस चार्ल्स मार्टिन नई राजनीतिक पार्टी लॉन्च करेंगे। दूसरी ओर, खेल जगत में खास उत्साह है क्योंकि फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी आज मुंबई पहुंचकर वानखेड़े स्टेडियम में एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
इंडोनेशिया में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1,000 से ज्यादा हुई
नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी (BNPB) द्वारा शनिवार को जारी लेटेस्ट डेटा के अनुसार, इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के तीन प्रांतों में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 1,003 हो गई है, जबकि 218 लोग अभी भी लापता हैं।सिडनी के बॉन्डी बीच पर यहूदी समुदाय पर हुए हमले में 11 लोग मारे गए
ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के बॉन्डी बीच पर रविवार को दो बंदूकधारियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने एक हमलावर को मार गिराया जबकि एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं। बताया कि घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है।ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि इस हमले का मकसद क्या था। यहूदी त्योहार हनुक्का की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए सैकड़ों लोग बॉन्डी बीच पर ‘चानुका बाय द सी’ नामक कार्यक्रम के लिए एकत्र हुए थे।
शुभेंदु ने मेस्सी के कार्यक्रम में अव्यवस्था की अदालत की निगरानी में जांच कराने की मांग की
पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक शुभेंदु अधिकारी ने एक दिन पहले सॉल्ट लेक स्टेडियम में अर्जेंटीना के लोकप्रिय फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी से जुड़े कार्यक्रम के दौरान हुई अव्यवस्था की अदालत की निगरानी में जांच कराने की मांग की है।एक संवाददाता सम्मेलन में अधिकारी ने कहा कि स्टेडियम में हुई अव्यवस्था की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित समिति भाजपा को स्वीकार्य नहीं है।
उन्होंने कहा, “हम इस समिति को स्वीकार नहीं करते। केवल पदेन न्यायाधीशों की निगरानी में की गई जांच से ही सच्चाई सामने आ सकती है।”
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को इस मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति के गठन की घोषणा की थी।
अधिकारी ने राज्य मंत्रियों सुजीत बोस और अरूप विश्वास की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उन पर “कुप्रबंधन” का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि दर्शकों को टिकट की राशि लौटाई जाए।
मतपत्र से चुनाव हो तो भाजपा नहीं जीत सकती: प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को दावा किया कि यदि देश में सही चुनाव और मत पत्र से चुनाव करा लिए जाएं तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कभी चुनाव नहीं जीत सकती।कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी का विश्चास घट रहा है तथा सिर्फ निर्वाचन आयोग की बदौलत चुनाव जीता जा रहा है।
मप्र : लाड़ली बहना योजना को लेकर विजय शाह के बयान पर विवाद, मंत्री ने दी सफाई
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए संचालित 'लाड़ली बहना योजना' की हितग्राहियों की जांच को लेकर काबीना मंत्री विजय शाह के कथित बयान पर विवाद उत्पन्न हो गया है।रतलाम में शनिवार को एक बैठक के दौरान शाह ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों व अफसरों से चर्चा में कथित तौर पर इस आशय का बयान दिया था कि जिले में लाड़ली बहना योजना की महिला हितग्राही मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित सम्मान समारोह में आएंगी, तो योजना के तहत उनकी मासिक सहायता राशि में 250 रुपये बढ़ा दिए जाएंगे, वरना उनकी जांच ‘पेंडिंग’ (लंबित) करा दी जाएगी।
शाह ने बैठक में खुद यह प्रस्ताव रखा कि नए साल में लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों की ओर से रतलाम में मुख्यमंत्री का सम्मान समारोह आयोजित किया जाए और इस पर चर्चा की शुरुआत की थी।
Aaj Ki Taza Khabar: थाई सेना ने कंबोडिया के सैन्य ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक
थाईलैंड की सेना ने कंबोडिया में दो अहम सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए सटीक हवाई हमले किए हैं। इस कार्रवाई में GBU-12 लेज़र गाइडेड बमों का इस्तेमाल किया गया, जिससे सैन्य बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचने की सूचना है।
सैन्य सूत्रों के अनुसार, पहला लक्ष्य थमर दा (Thmor Da) क्षेत्र में स्थित एक पुराना कसीनो था, जिसे बाद में कंबोडियाई सेना ने सैन्य कमांड और ड्रोन कंट्रोल सेंटर में तब्दील कर दिया था। एयरस्ट्राइक में इस ठिकाने को पूरी तरह निशाना बनाया गया।
दूसरा हमला पुरसात प्रांत में स्थित चाय चुम नेआ ब्रिज (Chai Chum Nea Bridge) पर किया गया। यह पुल फ्रंटलाइन पर तैनात सैनिकों तक हथियार और रसद पहुंचाने का अहम मार्ग माना जाता था। हमले के बाद इस सप्लाई रूट के बाधित होने की संभावना जताई जा रही है।
हालांकि, इन हमलों में हुए नुकसान और हताहतों को लेकर आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। क्षेत्र में तनाव बढ़ने के संकेतों के बीच दोनों देशों की सैन्य गतिविधियों पर अंतरराष्ट्रीय नजर बनी हुई है।
Aaj Ki Taza Khabar: मणिपुर हिंसा पर मंथन
मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर भारतीय जनता पार्टी आज राज्य के विधायकों के साथ विस्तृत चर्चा करेगी। बैठक में जमीनी हालात, कानून-व्यवस्था और शांति बहाली के उपायों पर फोकस रहेगा।पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रभावित इलाकों में प्रशासनिक कदमों की समीक्षा के साथ राजनीतिक संवाद को तेज करने पर भी विचार होगा। बैठक से आगे की रणनीति तय होने की संभावना है।
आज की ताजा खबर: ‘लॉटरी किंग’ के बेटे जोस चार्ल्स मार्टिन आज लॉन्च करेंगे नई पार्टी
पुडुचेरी की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। ‘लॉटरी किंग’ के नाम से पहचाने जाने वाले कारोबारी के बेटे जोस चार्ल्स मार्टिन नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान करेंगे। पार्टी का एजेंडा, नेतृत्व ढांचा और आगामी चुनावों को लेकर रुख लॉन्च कार्यक्रम में सामने आने की उम्मीद है।Aaj Ki Taza Khabar: वानखेड़े स्टेडियम में स्पेशल इवेंट में शामिल होंगे मेसी
दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी आज मुंबई पहुंचेंगे। उनके सम्मान में वानखेड़े स्टेडियम में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
खेल प्रेमियों में इस दौरे को लेकर खासा उत्साह है। इवेंट के दौरान मेसी के करियर और फुटबॉल से जुड़े संदेशों पर फोकस रहेगा।
Aaj Ki Taza Khabar: आज घोषित होगा UP बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का नाम
उत्तर प्रदेश बीजेपी संगठन में आज बड़ा फैसला होने जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के नाम का औपचारिक ऐलान आज किया जाएगा।
इस फैसले को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
Aaj Ki Taza Khabar: कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली आज
कांग्रेस आज दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारे के साथ बड़ी रैली करेगी। रैली में पार्टी के वरिष्ठ नेता सरकार पर तीखे हमले कर सकते हैं। संगठन का दावा है कि यह प्रदर्शन लोकतांत्रिक मुद्दों को केंद्र में रखेगा।शुरू होते ही वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस में फैलाया कचरा, रेलवे बोला-स्वच्छता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी, Video
UAE राष्ट्रपति का ताबड़तोड़ भारत दौरा, पीएम मोदी से अहम मुलाकात, क्या पाकिस्तान-सऊदी अरब की बढ़ेगी टेंशन?
यात्रीगण कृपया ध्यान दें...इस रूट पर दौड़ेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानें कितना होगा किराया?
Dog Bite: स्ट्रे डॉग्स पर सुनवाई से पहले याचिकाकर्ता की दलील, भैरव के वाहन हैं ये...रीति रिवाज को ध्यान में रखकर सुप्रीम कोर्ट ले फैसला
बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नबीन, सियासी सफर से लेकर दक्षिण की 'अग्निपरीक्षा' तक; जानें सबकुछ
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited