ताजा खबर, 10 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़: दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से इंडिगो संकट पर तीखे सवाल पूछे
ताजा खबर (Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [संसद का शीतकालीन सत्र], [इंडिगो संकट] [केंटुकी विश्वविद्यालय में फायरिंग ] के मुख्य समाचार (Mukhya Samachar): संसद के शीतकालीन सत्र आज भी जारी रहेगा और लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा होगी। मंगलवार को लोकसभा में चुनाव सुधारों पर जबकि राज्यसभा में वंदे मातरम् के 150 वर्ष के उपलक्ष्य में चर्चा हुई थी। इंडिगो की उड़ानों में देरी और रद्द होने से यात्री बेहद परेशान है और सिलसिला आज भी जारी है। वहीं, बेल्जियम के सर्वोच्च न्यायालय, कोर्ट ऑफ केसैशन, ने मंगलवार को भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी की अपील को खारिज कर दिया। चोकसी इस अपील में पंजाब नेशनल बैंक में 13,000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले से संबंधित भारत प्रत्यर्पण को चुनौती दे रहे थे। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने साझा की। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस को रियायतें देने के अमेरिकी दबाव का विरोध करते हुए किसी भी क्षेत्र को छोड़ने से साफ इनकार कर दिया है। मंगलवार को उन्होंने अपने देश के लिए यूरोपीय समर्थन बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया। उधर, अमेरिका के केंटकी स्टेट यूनिवर्सिटी में मंगलवार को हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है। गवर्नर कार्यालय के अनुसार, एक संदिग्ध हिरासत में है।
ताजा खबर, 10 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़: दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से इंडिगो संकट पर तीखे सवाल पूछे
अमरोहा में माता-पिता के बीच गलती से कुचलने से 26 दिन के बच्चे की मौत
अगले साल भारत में होगी राष्ट्रमंडल खो खो चैंपियनशिप
हालांकि इसके लिए भारत में जगह अभी तय नहीं हुई है।
राष्ट्रमंडल खेल (सीएस) की भारत में चैंपियनशिप के लिए मंजूरी मिलने के बाद भारतीय खो खो महासंघ जगह तय करने के लिए कई राज्यों से बात कर रहा है।
इस टूर्नामेंट में पुरुषों की 16 और इतनी ही महिलाओं की टीम हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट इस साल जनवरी में दिल्ली में हुए पहले खो खो विश्व कप की तरह होगा जिसमें 23 देशों ने हिस्सा लिया था।
अहमदाबाद को हाल में 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए मेजबान शहर के तौर पर आधिकारिक रूप से पुष्टि किए जाने के बाद यह भारत में पहला राष्ट्रमंडल खो खो टूर्नामेंट होगा।
स्कूली छात्रों के 12 साल की उम्र से ही नशीले पदार्थों की चपेट में आने का खतरा : सर्वेक्षण
प्रश्न मादक पदार्थों के सेवन की आवृत्ति और उस उम्र से संबंधित थे जब किसी प्रतिभागी ने तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन शुरू किया था। इस शोध के लेखकों ने 'नेशनल मेडिकल जर्नल ऑफ इंडिया' में प्रकाशित अध्ययन में लिखा, 'किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों के सेवन की शुरुआत की उम्र 12.9 वर्ष (सीमा 11-14 वर्ष) पाई गई, जो अन्य भारतीय अध्ययनों के समान है और कई अन्य रिपोर्ट की तुलना में कम है।'
