देश

Kashmir Target Killing: कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग, अनंतनाग में आतंकियों ने गैर कश्मीरी को मारी गोली

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 29, 2023, 11:37 PM IST

घाटी में फिर टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है, अनंतनाग में आतंकियों ने गैर कश्मीरी को आतंकियों ने गोलियों से भून दिया है, इस घटना के बाद हड़कंप मच गया और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

कश्मीर के अनंतनाग में जम्मू कश्मीर के उधमपुर निवासी को आतंकियों ने गोली मार दी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई, इलाके में इस घटना से हड़कंप मच गया, सूचना के बाद इलाके में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया है, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है मृतक का नाम दीपू है और वो उधमपुर में रहता था, जिसे आतंकियों ने निशाना बनाकर गोली मारी, दीपू मनोरंजन पार्क में निजी सर्कस में में काम करता था।

गौर हो कि जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग थमने का नाम नहीं ले रही है और आतंकी निर्दोष लोगों को निशाना बना रहे हैं वहीं सोमवार देर शाम अनंतनाग जिले में एक प्रवासी नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी, बताया गया कि दीपू पर हमला करने के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए हैं।

गौर हो कि पिछले साल नवंबर में अनंतनाग में ही आतंकवादियों ने दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया था और उन्होंने दस दिन के भीतर मजदूरों पर ये दूसरा टारगेट हमला किया था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें