देश

'इसे माफ नहीं किया जा सकता...' सीएम स्टालिन ने सिक्योरिटी गार्ड की कस्टोडियल डेथ मामले की जांच CBI को सौंपी

तमिलनाडु के शिवगंगा में हिरासत में हुई 29 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत मामले में शुरुआत में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था, बाद में हत्या के आरोप में पांच को गिरफ्तार किया गया, इस घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है इस मामले में राज्य के सीएम ने कड़ा कदम उठाया है।

Image

तमिलनाडु सिक्योरिटी गार्ड अजीत कुमार मौत (फाइल फोटो)

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने मंगलवार को शिवगंगा में हिरासत में हुई 29 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत की जांच CBI को सौंपने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें यह जानकर दुख हुआ कि पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए अजित कुमार की तिरुप्पुवनम में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्होंने एक बयान में कहा, 'यह अनुचित है और इसे माफ नहीं किया जा सकता।'

उन्होंने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक को अनिवार्य प्रतीक्षा में रखा गया है, जबकि एक डीएसपी को निलंबित किया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मृतक के परिवार से बात की और उन्हें न्याय सुनिश्चित करने के लिए एक ईमानदार व पारदर्शी जांच का आश्वासन दिया। स्टालिन ने कहा, 'मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने मामले की सीबी-सीआईडी जांच की अनुमति दे दी है।

पांच पुलिसकर्मियों पर आरोप लगे हैं

हालांकि, पांच पुलिसकर्मियों पर आरोप लगे हैं, इसलिए जांच को लेकर कोई आशंका न रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए मैंने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया है।'

'तिरुप्पुवनम में कुछ पुलिसकर्मियों की हरकतें अक्षम्य'

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीबीआई को पूरा सहयोग देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि पुलिसकर्मियों को मानवीय तरीके से व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'तिरुप्पुवनम में कुछ पुलिसकर्मियों की हरकतें अक्षम्य हैं। मैं चेतावनी देना चाहता हूं कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें