ECI, Election Commission Of India Assembly Result 2026: तमिलनाडु में TVK की ऐतिहासिक जीत, पुडुचेरी में NDA 18 सीटों पर विजयी, केरल में कांग्रेस-नेतृत्व वाले UDF का कमाल
ECI, Election Commission Of India Assembly Result (असेंबली इलेक्शन चुनाव परिणाम तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया रिजल्ट 2026) Tamil Nadu, Kerala, Puducherry Vidhan Sabha Chuanv Parinam Updates: तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल चुनाव 2026 के नतीजों में बड़ा बदलाव देखने को मिला। तमिलनाडु में TVK ने ऐतिहासिक जीत हासिल की, पुडुचेरी में NDA सरकार बनाने की स्थिति में है, जबकि केरल में कांग्रेस-नेतृत्व वाले UDF ने स्पष्ट बहुमत के साथ शानदार वापसी की।
ECI, Election Commission Of India Assembly Result 2026: तमिलनाडु में TVK की ऐतिहासिक जीत, पुडुचेरी में NDA 18 सीटों पर विजयी, केरल में कांग्रेस-नेतृत्व वाले UDF का कमाल
तमिलनाडु में इस बार सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। पार्टी ने 105 सीटें जीतकर सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी। वहीं, डीएमके को 59 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। एआईएडीएमके ने 46 सीटें हासिल कीं, जबकि कांग्रेस को केवल 5 सीटें मिलीं। इसके अलावा पीएमके (PMC) को 4 सीटें मिलीं। इस तरह तमिलनाडु की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होता दिख रहा है।
पुडुचेरी में एनडीए (NDA) ने मजबूत प्रदर्शन किया है। गठबंधन ने कुल 18 सीटों पर जीत दर्ज की, जिससे वह सरकार बनाने की स्थिति में आ गया है। वहीं, UPA को 6 सीटें मिलीं और TVK ने यहां 2 सीटों पर जीत हासिल की। अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों को कुल 4 सीटें मिलीं।
केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने शानदार जीत हासिल की है। UDF ने 98 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया। वहीं, वाम मोर्चा (LDF) 35 सीटों पर सिमट गया। एनडीए को 3 सीटें मिलीं, जबकि अन्य के खाते में 4 सीटें गईं। यह नतीजा केरल में 10 साल बाद सत्ता परिवर्तन का संकेत देता है।
