देश

विजय सरकार को तीन दिन में साबित करना होगा बहुमत; मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये छह चेहरे! सामने आए नाम

Vijay Govt Formation: तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी सस्पेंस शनिवार को समाप्त हो गया। ​​​तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने लोकभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की।

Image

विजय सरकार को तीन दिन में साबित करना होगा बहुमत; मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये छह चेहरे! सामने आए नाम

Vijay Govt Formation: तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी सस्पेंस शनिवार को समाप्त हो गया। तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने लोकभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। जिसके बाद राज्यपाल ने विजय को राज्य का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया।

विजय कब लेंगे CM पद की शपथ

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विजय 10 मई दिन रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह रविवार को सुबह 10 बजे चेन्नई में होगा। लोकभवन के मुताबिक, तमिलनाडु के राज्यपाल आर्लेकर ने मुख्यमंत्री पद के लिए नामित विजय को 13 मई या उससे पहले विश्वास मत हासिल करने को कहा है।

मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये चेहरे

इस बीच, विजय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित चेहरों के नाम सामने आए, जिनमें सेंगोट्टियन (Sengottiyan), अधव अर्जुन (Adhav arjuna), एन आनंद (N Anand), अरुण राज (Arun raj), निर्मल कुमार (Nirmal Kumar) और राजमोहन (Rajmohan) शामिल हैं।

TVK को मिल इन दलों का समर्थन

लोकभवन के मुताबिक, विजय ने 9 मई को लोकभवन में तमिलनाडु के राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें विधायक दल का नेता चुने जाने की जानकारी दी। विजय ने राज्यपाल को कांग्रेस (Congress), भाकपा (Communist Party of India), माकपा (Communist Party of India Marxist), वीसीके (Viduthalai Chiruthaigal Katchi) और आईयूएमएल (Indian Union Muslim League) की ओर से प्राप्त पत्र भी सौंपे, जिनमें उनके नेतृत्व में सरकार गठन का समर्थन किया गया है।

विजय को CM किया नियुक्त

इसके बाद, तमिलनाडु के राज्यपाल ने सी. जोसेफ विजय को राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पद के नामित उम्मीदवार विजय को 13 मई 2026 तक विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 10 मई 2026 को सुबह 10 बजे नेहरू स्टेडियम चेन्नई में आयोजित किया जाएगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article