देश

BJP सचिव SG Surya सूर्या की गिरफ्तारी, तमिलनाडु में राजनीतिक प्रतिशोध रिटर्न !

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2023, 09:25 AM IST

SG Surya Arrest: तमिलनाडु साइबर पुलिस ने बीजेपी के सचिव एसजी सूर्या को गिरफ्तार किया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया।

Image

एस जी सूर्या , तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष

SG Surya Arrest: तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी के बाद डीएमके और बीजेपी आमने सामने हैं। तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा कि जिस शख्स के खिलाफ एम के स्टालिन बयान देते रहते थे। जिस शख्स को सजा दिलाने की बात किया करते थे वो उनकी नजरों में पाकसाफ है। इन सबके बीच तमिलनाडु साइबर पुलिस ने बीजेपी के महासचिव एसजी सूर्या को गिरफ्तार किया है।बीजेपी के राज्य सचिव एसजी सूर्या की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय है। उनकी एकमात्र गलती कम्युनिस्टों, डीएमके के सहयोगियों के बुरे दोहरे मानकों को उजागर करना था। ये गिरफ्तारियां हमें नहीं रोकेंगी और हम असहज सच्चाई के वाहक बने रहेंगे। शुक्रवार को चेन्नई मेट्रोपॉलिटन सत्र अदालत द्वारा एक कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राज्य के मंत्री सेंथिल बालाजी को 23 जून, 2023 तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेजे जाने के बाद गिरफ्तारी हुई है।

क्या है मामला

कुछ दिन पहले मदुरै के सांसद सु वेंकटेशन के खिलाफ उनके ट्वीट के सिलसिले में भाजपा के राज्य सचिव एसजी सूर्या को शुक्रवार रात मदुरै जिले की साइबर अपराध पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।ट्वीट में, सूर्या ने वेंकटेशन पर एक स्वच्छता कार्यकर्ता की मौत के बाद पर्याप्त कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था, जब उसे मल से भरे नाले की सफाई करने के लिए कहा गया था। सांसद वेंकटेशन को लिखे पत्र में सूर्या ने इस घटना की कड़ी आलोचना की थी।आपकी अलगाववाद की नकली राजनीति से उस नाले से भी बदतर बदबू आ रही है, एक इंसान के रूप में जीने का रास्ता खोजिए, दोस्त!

ईडी की गिरफ्त में स्टालिन के मंत्री

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय मे नौकरी के बदले पैसों के मामले में बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए स्टालिन ने केंद्र सरकार कई गंभीर आरोप लगाए थे। बालाजी की गिरफ्तारी के बाद स्टालिन ने बिना अनुमति सीबीआई द्वारा राज्य में जांच पर रोक लगा दी थी। हालांकि बालाजी पर जब भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो वे एआईएडीएमके के हिस्सा थे। लेकिन बाद में डीएमके के पाले में चले गए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article