देश

तनाव मुक्त और तरोताजा रहने के लिए Y-Break लें, केंद्र का कर्मचारियों को निर्देश

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 13, 2023, 01:37 PM IST

कार्मिक मंत्रालय ने एक आदेश में केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों/विभागों से कार्यस्थल पर लोगों के लिए इस नए योग दिशानिर्देश को लागू करने और योग को बढ़ावा देने को कहा है।

Image

Yoga at Office

Photo : ANI

Y-Break: केंद्र ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि वे तनाव मुक्त और तरोताजा होने के लिए छोटी अवधि के ‘वाई-ब्रेक’ (योग विराम) लें, ताकि वे बेहतर तरीके से काम पर ध्यान दे सकें। वाई-ब्रेक (Y-Break) का मतलब कार्यालय में अपने कुर्सी पर ही योग करने से है। कार्मिक मंत्रालय ने एक आदेश में केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों/विभागों से कार्यस्थल पर लोगों के लिए इस नए योग दिशानिर्देश को लागू करने और योग को बढ़ावा देने को कहा है।

कर्मियों को तनाव मुक्त व तरोताजा करने का लक्ष्य

आदेशानुसार, कार्यस्थल पर वाई-ब्रेक आयुष मंत्रालय द्वारा कर्मियों को तनाव मुक्त व तरोताजा करने के मकसद से शुरू किया जा रहा है, ताकि वे बेहतर तरीके से काम पर ध्यान दे सकें। इसे मिल रही प्रतिक्रिया बेहद ही प्रोत्साहित करने वाली है। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान व आयुष मंत्रालय उन अधिकारियों के लिए नई सुविधाएं लाए हैं, जो अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण बाहर जाकर योगाभ्यास नहीं कर सकते।

कुर्सी पर बैठे-बैठे छोटी अवधि के योगाभ्यास

यह आदेश 12 जून को जारी किया गया। आदेश में कहा गया कि अधिकारी अब अपने कार्यालय की कुर्सी पर बैठे-बैठे छोटी अवधि के योगाभ्यास कर सकते हैं, जिसका नाम है ‘वाई-ब्रेक एट वर्कप्लेस योग’ है। इसका मकसद कर्मचारियों को तनाव मुक्त और तरोताजा महसूस कराना है, ताकि वे बेहतर तरीके से काम पर ध्यान दे सकें। (Bhasha Input)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article