देश

स्वाती मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद का सनसनीखेज दावा, कहा-मारपीट बहुत बड़े स्कैंडल का हिस्सा, संजय सिंह 'तोता', Video

Swati Maliwal assault case: नवीन जयहिंद ने कहा कि वह 2008 से इन लोगों को जानते हैं। अन्ना आंदोलन के समय से इनसे जुड़ा हूं। AAP के कोर कमेटी के सदस्य थे। अन्ना जी के साथ जेल में हम चार लोग ही थे। हालांकि, यह उनका व्यक्तिगत मामला नहीं है।

Image

2020 में स्वाती का जयहिंद से तलाक हो गया।

Swati Maliwal assault case: आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने मारपीट मामले में सनसनीखेज दावा किया है। जयहिंद ने कहा है कि स्वाती से मारपीट देश के एक बहुत बड़े स्कैंडल का हिस्सा है। उन्होंने स्वाती को शेरनी बताया और कहा कि उसे सामने आकर सच्चाई बतानी चाहिए। इस 'स्कैंडल' पर उसके बोलने के बाद ही वह अपनी बात रखेंगे। उन्होंने आप सांसद संजय सिंह पर भी निशाना साथा। जयहिंद ने संजय सिंह को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का 'तोता' बताया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ खास बातचीत में AAP के पूर्व नेता ने कहा कि 'दिल्ली में सीएम का हाउस गटर हाउस है। यह बहुत बड़ा स्कैंडल है। केजरीवाल के घर पर यह हमला हुआ है तो उस पर भी एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। हमलावर कि इतनी हिम्मत नहीं है कि वह किसी पर हमला करे। स्वाती की जान को खतरा है क्योंकि उसे डराया और धमकाया गया है। अभी भी उसकी आवाज दबाई जा रही है। मामला यह नहीं है कि वह मेरी पूर्व पत्नी है। यह मामला महिलाओं का है। स्वाती हमारी आज पत्नी होती तो हाथ उठाने वाले का हाथ टूट चुका होता और जिसने हमला करने के लिए कहा उसकी जुबान नहीं होती। यह मेरा व्यक्तिगत मामला नहीं है। मैं देश के गृह मंत्री, दिल्ली पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग की इस मामले की गंभीरता समझनी चाहिए।'

'स्वाती के साथ कोई अनहोनी हो सकती है'

उन्होंने कहा, 'कहीं ऐसा न हो स्वाती के साथ कुछ अनहोनी हो जाए। वह सांसद है। स्वाती झांसी की महरानी है, वह डर नहीं सकती। उसे बाहर निकलकर आना चाहिए। जिसने लाखों महिलाओं की आवाज उठाई है, उसे कौन सा डर सता रहा है, मैं यह समझ नहीं पा रहा हूं। सीएम हाउस में बहुत गंदगी है। कभी यह महिला सम्मान की बात करते हैं तो कभी उसी घर में महिला के साथ मारपीट होती है। स्वाती को बाहर आकर पूरा मामला बताना चाहिए नहीं तो महिलाओं में इसका गलत संदेश जाएगा। दिल्ली पुलिस इसे संज्ञान लें।'

स्वाती से चार सालों से बात नहीं हुई-नवीन जयहिंद

स्वाती से बातचीत के सवाल पर उन्होंने कहा, '2020 में मेरा तलाक हो गया। इन चार सालों में उससे मेरी कोई बात नहीं हुई।' नवीन जयहिंद ने कहा कि वह 2008 से इन लोगों को जानते हैं। अन्ना आंदोलन के समय से इनसे जुड़ा हूं। AAP के कोर कमेटी के सदस्य थे। अन्ना जी के साथ जेल में हम चार लोग ही थे। हालांकि, यह उनका व्यक्तिगत मामला नहीं है। मामला जब मेरा व्यक्तिगत हो जाएगा तो मेरा खुद का सिस्टम है। मुझे किसी सिस्टम की जरूरत नहीं है।'

'स्वाती के बोलने के बाद ही मैं बोलूंगा'

संजय सिंह के बारे में उन्होंने कहा कि वह राज्यसभा कैसे गया है, यह बात मुझे पता है और उसे पता है। वह केजरीवाल का तोता है। संजय सिंह को पहले ही इस घटना को पता था कि यह चीज होगी। संजय को पता है कि क्या-क्या हुआ है। संजय सिंह केवल एक्टिंग कर रहा है। घटना के समय सीएम आवास में जो लोग मौजूद थे, उन सभी पर एफआईआर होनी चाहिए। मारपीट इंडिया का बहुत बड़ा स्कैंडल है। हमसे अगर मदद मादी जाएगी तो हम मदद करेंगे। इस स्कैंडल पर पहले स्वाती को बोलना चाहिए, उसके बोलने के बाद ही मैं कुछ कह पाऊंगा।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article