देश

एटीएम कार्ड, जॉइंट अकाउंट, सुप्रीम कोर्ट ने गृहणियों के अधिकारों और विवाहित पुरुष के कर्तव्यों को किया रेखांकित

SC on Homemakers Rights: सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणी के अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे बिना किसी बदले की उम्मीद के परिवार के कल्याण के लिए दिन भर काम करती हैं।

Image

सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणी के अधिकारों पर प्रकाश डाला (प्रतीकात्मक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा-'मेरा मानना है कि एक भारतीय विवाहित पुरुष को इस तथ्य के प्रति सचेत होना चाहिए'
  • 'उसे अपनी पत्नी को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना होगा और उसकी देखभाल करनी होगी'
  • 'क्योंकि उसकी पत्नी के पास आय का कोई स्वतंत्र स्रोत नहीं है'

SC Underlines Homemakers Rights: सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणी के अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे बिना किसी बदले की उम्मीद के परिवार के कल्याण के लिए दिन भर काम करती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि एक भारतीय विवाहित पुरुष को इस तथ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए कि उसे अपनी पत्नी को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की आवश्यकता है, क्योंकि उसके पास आय का कोई स्वतंत्र स्रोत नहीं है।

कोर्ट ने यह टिप्पणी एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा धारा 125 सीआरपीसी के तहत अपनी तलाकशुदा पत्नी को अंतरिम भरण-पोषण देने के निर्देश के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई के दौरान की। जस्टिस बीवी नागरत्ना और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने व्यक्ति की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि भरण-पोषण मांगने का कानून सभी महिलाओं के लिए मान्य होगा, चाहे वे किसी भी धर्म की हों।

'क्योंकि उसकी पत्नी के पास आय का कोई स्वतंत्र स्रोत नहीं है'

अदालत ने कहा, 'मेरा मानना है कि एक भारतीय विवाहित पुरुष को इस तथ्य के प्रति सचेत होना चाहिए कि उसे अपनी पत्नी को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना होगा और उसकी देखभाल करनी होगी, क्योंकि उसकी पत्नी के पास आय का कोई स्वतंत्र स्रोत नहीं है। इसके लिए उसे विशेष रूप से उसकी व्यक्तिगत जरूरतों के लिए वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने होंगे। दूसरे शब्दों में, उसे अपने वित्तीय संसाधनों तक पहुंच प्रदान करनी होगी।'

'इस तरह के वित्तीय सशक्तीकरण से गृहिणी परिवार में अधिक सुरक्षित स्थिति में होगी'

पीठ ने कहा कि इस तरह के वित्तीय सशक्तीकरण से गृहिणी परिवार में अधिक सुरक्षित स्थिति में होगी। अदालत ने कहा, "वे भारतीय विवाहित पुरुष जो इस पहलू के प्रति सचेत हैं और जो अपने जीवनसाथी को घरेलू खर्चों के अलावा, संभवतः संयुक्त बैंक खाता खोलकर या एटीएम कार्ड के माध्यम से अपने व्यक्तिगत खर्चों के लिए वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराते हैं, उन्हें स्वीकार किया जाना चाहिए।"

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा