Supreme Court New Judges: सुप्रीम कोर्ट को दो नए न्यायाधीश मिल गए हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल इन दोनों नियुक्तियों के बारे में जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एचएन कोटिश्वर सिंह और मद्रास हाई कोर्ट के जज आर महादेवन को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया है। खास बात यह है कि इन दोनों जजों के शपथ लेने के बाद शीर्ष अदालत अपनी पूर्ण संख्या 34 को प्राप्त कर लेगी।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में प्रधान न्यायाधीश सहित 34 जज के पदों को मंजूरी मिली हुई है। कोटिश्वर सिंह मणिपुर से हैं। वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचने वाले राज्य के पहले जज हैं। वह जम्मू एवं कश्मीर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवा दे रहे हैं।
