देश

Pune Drain Incident: पुणे में हादसा, सीवेज की सफाई करने के दौरान एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 15, 2023, 06:10 PM IST

Pune Drain Incident News: पुणे के बारामती में दम घुटने से चार लोगों की मौत का मामला सामने आया है, बताते हैं कि ये लोग सीवेज की सफाई के लिए गए थे।

Image

पुणे के बारामती में दम घुटने से चार लोगों की मौत का मामला

Pune News: महाराष्ट्र के पुणे से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, यहां एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, बताते हैं कि सीवेज की सफाई के दौरान ये हादसा सामने आया है। बारामती में एक सीवेज की सफाई के दौरान एक ही परिवार के चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई है।

इस हादसे में पिता-पुत्र समेत चचेरे भाई और एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है, मरने वालों के नाम प्रकाश सोपान आटोले, प्रवीण भानुदास आटोले, भानुदास आनंदराव आटोले और बापूराव लहूजी गण्हावे हैं।

प्रवीण अटोले नामक एक व्यक्ति मोटर पाइप साफ करने के लिए अंदर गया, लेकिन वह बेहोश हो गया और उसे बचाने के लिए उसके पिता भी अंदर गए, लेकिन वह भी बेहोश हो गए, पुलिस का कहना है कि उनके पीछे 2 लोग भी अंदर गए और उनकी मौत हो गई।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!