देश

यूपी BJP युवा मोर्चा की सोशल मीडिया हेड ऋचा के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने दर्ज कराई FIR

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 8, 2023, 06:13 PM IST

Case Against Dr Richa Rajput: सपा ने यूपी BJP युवा मोर्चा की सोशल मीडिया हेड ऋचा के खिलाफ केस दर्ज कराया है, उनपर डिंपल यादव के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है।

Image

बीजेपी यूथ विंग की की सोशल मीडिया हेड डॉ ऋचा राजपूत के खिलाफ केस दर्ज

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. बीजेपी यूथ विंग की की सोशल मीडिया हेड डॉ ऋचा राजपूत के खिलाफ केस दर्ज
  2. आरोप है कि उन्होंने डिंपल के खिलाफ एक ट्वीट में कथित रूप से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया
  3. समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मनीष जगन अग्रवाल अरेस्ट

UP BJP Yuva Morcha: बीजेपी यूथ विंग की की सोशल मीडिया हेड डॉ ऋचा राजपूत (Dr Richa Rajput) के खिलाफ केस दर्ज किया है ये केस डिंपल यादव के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाकर किया गया है, मामला यूपी एसपी प्रांतीय अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया है।

बताते हैं कि डॉ ऋचा राजपूत पर आरोप है कि उन्होंने सपा सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) के खिलाफ एक ट्वीट में कथित रूप से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया, शिकायत पर पुलिस ने डॉ ऋचा राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

वहीं इस मामले पर सपा के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए ऋचा ने कहा, 'वो सभी ट्वीट भी डाले जाएं, जिन ट्वीट के बाद ये ट्वीट करने पर विवश किया, रेप करने की धमकी दी गई जान से मारने की धमकी दी गई, अपने घर आंच आई तो पूरी पार्टी एक लड़की पर हमलावर हो गई है'

सपा मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गिरफ्तार

वहीं समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मनीष जगन अग्रवाल को सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में संडे सुबह लखनऊ के हजरतगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया, इस गिरफ्तारी से नाराज सपा कार्यकर्ता उनकी रिहाई की मांग को लेकर लखनऊ में यूपी पुलिस मुख्यालय के बाहर जमा हो गए थे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज