देश

विपक्ष की महाबैठक से पहले सोनिया गांधी का कदम, डिनर पार्टी बुलाई, केजरीवाल को भी मिला न्योता

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 12, 2023, 11:01 AM IST

2024 के आम चुनाव में भाजपा के खिलाफ एकजुट लड़ाई को और मजबूती देने के लिए सोनिया गांधी ने यह कवायद की है।

Image

Sonia Gandhi

Photo : PTI

Sonia Gandhi to Host Dinner Party: विपक्ष की अगली बैठक से पहले यूपीए समन्वयक सोनिया गांधी ने विपक्षी दलों को डिनर पर आमंत्रित किया है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। बीजेपी के खिलाफ 2024 चुनाव में मजबूत विपक्ष की कवायद के तहत डिनर पार्टी आयोजित की जा रही है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों 18 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्षी दलों की दूसरी बैठक में भाग लेंगे। इसमें आम आदमी पार्टी सहित 24 पार्टियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक से एक दिन पहले सोनिया गांधी विपक्षी नेताओं के लिए रात्रिभोज की मेजबानी कर सकती हैं। 2024 के आम चुनाव में भाजपा के खिलाफ एकजुट लड़ाई को और मजबूती देने के लिए सोनिया गांधी ने यह कवायद की है।

नीतीश कुमार ने बुलाई थी बैठक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कहने पर बिहार में लगभग 15 दलों की पहली विपक्षी बैठक हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को होने वाली बैठक में आठ नई पार्टियों के शामिल होने की संभावना है। इनमें मरुमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके), कोंगु देसा मक्कल काची (केडीएमके), विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी), ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल), केरल कांग्रेस (जोसेफ) और केरल कांग्रेस (मणि) शामिल हैं।

8 नई पार्टियां भी होंगी बैठक में शामिल

2014 के चुनाव में केडीएमके और एमडीएमके भाजपा के सहयोगी थे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शीर्ष विपक्षी नेताओं को निमंत्रण भेजा और पटना में पहली बैठक का जिक्र किया है। खड़गे ने पत्र में कहा कि बैठक एक बड़ी सफलता थी क्योंकि हमने हमारी लोकतांत्रिक राजनीति को खतरे में डालने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। हम अगला आम चुनाव एकजुट होकर लड़ने पर सर्वसम्मति से सहमत हुए। उन्होंने लिखा, मेरा मानना है कि इन चर्चाओं को जारी रखना और हमने जो गति बनाई है, उसे आगे बढ़ाना महत्वपूर्ण है। हमें उन चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है, जिनका सामना हमारा देश कर रहा है।

17-18 जुलाई को अगली बैठक

बता दें कि 17-18 जुलाई को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु विपक्षी दलों की दूसरी बैठक होने जा रही है। इस बार इसका कुनबा बढ़ता नजर आ रहा है। इस बैठक में 24 पार्टियां के हिस्सा लेने जा रही हैं। पटना में हुई पहली बैठक में 16 पर्टियों ने भाग लिया था। विपक्षी एकता की पहली बैठक 23 जून को पटना में हुई थी जिसमें 15 से अधिक दलों ने भाग लिया था और इसे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुलाया था। बैठक में शामिल होने वालों में एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन समेत कई नेता शामिल थे।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित