देश

Sonia Gandhi Hospitalised: दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं सोनिया गांधी, शाम में मां से म‍िलने आएंगे राहुल गांधी

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 4, 2023, 04:50 PM IST

Sonia Gandhi Health update: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की अचानक तबीयत खराब होने के चलते आज बुधवार को उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS

  • सोनिया गांधी की अचानक तबीयत खराब हो गई
  • उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है
  • सूत्रों के मुताबिक उनके फेफड़े में संक्रमण बताया जा रहा है

Sonia Gandhi Health News: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है सूत्रों के मुताबिक उनके फेफड़े में संक्रमण बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नियमित चेकअप के लिए उन्हें भर्ती कराया गया है।अस्पताल जाते वक्त उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ रहीं उनके मुताबिक सोनिया गांधी को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। सोन‍िया गांधी का सर गंगाराम अस्‍पताल में पहले से इलाज भी चल रहा है।

बताते हैं कि सोनिया गांधी मंगलवार से अस्वस्थ हैं, सोनिया गांधी को कुछ समस्याओं के कारण पिछले साल जून के महीने में भी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था हालांकि उन्हें कुछ दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।

सोनिया गांधी दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं

गौर हो कि अभी 24 दिसंबर को सोनिया गांधी दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं और थोड़ी दूर तक राहुल गांधी के साथ चली थीं, उन्होंने इससे पहले अक्टूबर में मार्च में भाग लिया था जब वह कर्नाटक में थीं।

राहुल गांधी आज शाम अपनी मां से अस्‍पताल में म‍िलने जायेंगे

कहा जा रहा है कि ताया जाता है क‍ि यूपी में भारत जोड़ो यात्रा से फ्री होकर राहुल गांधी आज शाम द‍िल्‍ली आएंगे और अपनी मां से अस्‍पताल में म‍िलने जाएंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के बागपत के मवीकलां में रात को रुकने के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह छह बजे फिर शुरू हुई हालांकि, प्रियंका गांधी सुबह यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल नहीं हुईं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article