’कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं- CJI सूर्यकांत ने क्यों की ये टिप्पणी

सीजेआई सूर्यकांत (CJI Surya Kant) ने एक मामले की सुनवाई के दौरान युवाओं की तुलना कॉकरेच से कर दी। जिसके बाद उनके इस बयान की चर्चा पूरे देश में है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत (CJI Surya Kant) का एक बयान चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें उन्होंने कुछ युवाओं को कॉकरोच कह दिया है। प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना ’’कॉकरोच’’ से करते हुए शुक्रवार को कहा कि वे आगे चलकर मीडिया, सोशल मीडिया और आरटीआई कार्यकर्ता बन जाते हैं और फिर व्यवस्था पर हमला शुरू कर देते हैं।

cji

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत (फाइल फोटो- PTI)

एक वकील को फटकार लगाते हुए की टिप्पणी

पीटीआई के अनुसार सीजेआई सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा हासिल करने के लिए ’’प्रयासरत’’ रहने पर एक वकील को फटकार लगाते हुए यह टिप्पणी की। पीठ ने कहा कि समाज में पहले से ही ऐसे ’’परजीवी’’ मौजूद हैं जो व्यवस्था पर हमला करते हैं और पूछा कि क्या याचिकाकर्ता भी उनके साथ जुड़ना चाहता है। पीठ ने याचिकाकर्ता वकील से कहा, ’’पूरी दुनिया वरिष्ठ अधिवक्ता बनने की पात्र हो सकती है, लेकिन कम से कम आप इसके पात्र नहीं हैं।’’

End of Feed