देश

झारखंड में समाजसेवी अशोक कुमार सिंह भाजपा में शामिल

  • Authored by: उत्कर्ष सिंह
  • Updated Jul 4, 2023, 02:46 PM IST

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि अशोक कुमार सिंह जैसे समाजसेवी के भाजपा पार्टी में शामिल होने पर पार्टी और मजबूत होगी।

Image

Ashok Kumar Singh joins BJP

Jharkhand News: झारखंड के गोड्डा जिले के महागामा के समाजसेवी अशोक कुमार सिंह ने सैकड़ों लोगों के साथ आज भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को अशोक कुमार सिंह सैकड़ों लोगों के साथ आज भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने अशोक कुमार सिंह को माला पहना कर स्वागत किया।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि अशोक कुमार सिंह जैसे समाजसेवी के भाजपा पार्टी में शामिल होने पर पार्टी और मजबूत होगी। अशोक कुमार सिंह ने भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इस पार्टी में शामिल होने के बाद खुश हूं। अशोक कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत करने के लिए तन मन से काम करूंगा।

उत्कर्ष सिंह
उत्कर्ष सिंहauthor

मैं पिछले 16 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। देश के बड़े मीडिया हाउस में पत्रकारिता का अनुभव रहा है। जीवन में कई महत्वपूर्ण खबरों को ब्रेक करने से लेकर उसे लोगों तक पहुंचाया है। पत्रकारिता मेरे लिए एक जूनून है और सही खबरों को लोगों तक पहुंचाना मेरा पेशा।

और पढ़ें
End of Article