देश

तमिलनाडु के शिवगंगा में दो बसों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर, सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत; 20 घायल

तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में कराईकुड़ी के पास दो सरकारी बसों की आमने-सामने टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 8 महिलाएं, 2 पुरुष और एक बच्चा शामिल है। 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। हादसे का कारण स्पष्ट नहीं है और पुलिस जांच कर रही है।

Image

तमिलानाडु के शिवगांगा में दो बसों की टक्कर में 11 लोगों की मौत।(फोटो सोर्स: ANI)

Photo : ANI

तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार दुर्घटना कराईकुड़ी से करीब 15 किलोमीटर दूर दो राज्य संचालित बसों के आमने-सामने भिड़ जाने से हुई।

जिन 11 लोगों की मौके पर ही मौत हुई, उनमें 8 महिलाएं, 2 पुरुष और 1 बच्चा शामिल हैं। घायल यात्रियों को नजदीकी सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

यह हेड- ऑन टक्कर थी: पुलिस

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह सीधी टक्कर थी, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि दुर्घटना किस वजह से हुई। अधिकारी के मुताबिक, “यह हेड-ऑन टक्कर थी। कारण स्पष्ट नहीं है। हम इसकी जांच कर रहे हैं।” स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर बचाव कार्य तेज कर दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article