देश

UP, MP और गुजरात सहित 6 राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख; जानें अब कब तक भर पाएंगे फॉर्म

SIR New Deadline: ​ चुनाव आयोग ने छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है। संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से मिले अनुरोधों के बाद आयोग ने नई तिथियां जारी कर दी हैं। नई समय-सीमा के तहत तमिलनाडु और गुजरात में एन्यूमरेशन 14 दिसंबर 2025 तक पूरा होगा और ड्राफ्ट मतदाता सूची 19 दिसंबर 2025 को जारी की जाएगी।

Image

एसआईआर को लेकर EC ने दिया बड़ा अपडेट।(फोटो सोर्स: ANI)

Photo : ANI

SIR New Deadline: चुनाव आयोग ने छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है। संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से मिले अनुरोधों के बाद आयोग ने नई तिथियां जारी कर दी हैं। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब नामांकन प्रक्रिया यानी एन्यूमरेशन पीरियड और ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल की प्रकाशन तिथि दोनों में बदलाव किए गए हैं।

जानिए नई समयसीमा

नई समय-सीमा के तहत तमिलनाडु और गुजरात में एन्यूमरेशन 14 दिसंबर 2025 तक पूरा होगा और ड्राफ्ट मतदाता सूची 19 दिसंबर 2025 को जारी की जाएगी। वहीं, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान-निकोबार में यह प्रक्रिया 18 दिसंबर तक चलेगी और ड्राफ्ट लिस्ट 23 दिसंबर को जारी होगी। उत्तर प्रदेश में यह अवधि सबसे लंबी है, जहां एन्यूमरेशन 26 दिसंबर तक चलेगा और ड्राफ्ट रोल 31 दिसंबर 2025 को प्रकाशित होगा

इससे पहले संशोधित कार्यक्रम में एन्यूमरेशन की अंतिम तिथि 11 दिसंबर और ड्राफ्ट सूची की तिथि 16 दिसंबर तय थी। आयोग ने स्पष्ट किया कि बदलाव राज्यों की मांग और प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।

इसके अलावा गोवा, गुजरात, लक्षद्वीप, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में एन्यूमरेशन अवधि 11 दिसंबर को समाप्त हो चुकी है और वहा ड्राफ्ट रोल 16 दिसंबर को प्रकाशित होगा। वहीं केरल के लिए यह समय-सारिणी पहले ही संशोधित की जा चुकी है और वहां ड्राफ्ट सूची 23 दिसंबर को जारी होगी।

mp sir news

कई राज्यों में बदल गई SIR की डेडलाइन।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल)

चुनाव आयोग ने क्या कहा?

आयोग ने कहा है कि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए, इसके लिए नए वोटरों को फॉर्म-6 भरने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इच्छुक नागरिक यह फॉर्म BLO के पास जमा कर सकते हैं या फिर ECI-Net ऐप/वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। अंतिम मतदाता सूची फरवरी 2026 में जारी होगी

Gaurav Srivastav
गौरव श्रीवास्तवauthor

टीवी न्यूज रिपोर्टिंग में 10 साल पत्रकारिता का अनुभव है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से लेकर कानूनी दांव पेंच से जुड़ी हर खबर आपको इस जगह मिलेगी। साथ ही चुनाव आयोग, विपक्ष के राजनीतिक घटनाक्रम से लेकर हर जनहित मुद्दे पर मेरी नजर रहती है।

और पढ़ें
End of Article