देश

लोक सभा में आज शुभांशु शुक्ल की अंतरिक्ष यात्रा पर चर्चा, पीएम मोदी से भी करेंगे मुलाकात; किरेन रिजिजू ने दी जानकारी

Shubhanshu Shukla: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कहा कि लोकसभा भारतीय अंतरिक्ष यात्री कैप्टन शुभांशु शुक्ला के सम्मान में एक विशेष चर्चा आयोजित करेगी। जानकारी के अनुसार, शुभांशु के आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने और अपने गृहनगर लखनऊ जाने की उम्मीद है। 22-23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में भाग लेने के लिए उनके राजधानी लौटने की भी उम्मीद है।

Image

लोक सभा में आज शुभांशु शुक्ल की अंतरिक्ष यात्रा पर होगी चर्चा (ANI)

Photo : ANI

Monsoon Session: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कहा कि लोकसभा भारतीय अंतरिक्ष यात्री कैप्टन शुभांशु शुक्ला के सम्मान में एक विशेष चर्चा आयोजित करेगी। बता दें, कैप्टन शुभांशु शुक्ला हाल ही में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के सफल मिशन के बाद स्वदेश लौटे हैं। रिजिजू ने इसे एक 'ऐतिहासिक मील का पत्थर' बताया और कहा कि चर्चा विकसित भारत की दिशा में हमारी यात्रा में भारत की बढ़ती अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं पर केंद्रित होगी।

संसद आज विशेष चर्चा के जरिए शुभांशु को करेगी सम्मानित

एक्स पर एक पोस्ट में किरेन रिजिजू ने लिखा कि हमारे हीरो अंतरिक्ष यात्री कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के सफल मिशन के बाद घर लौट आए हैं। संसद उन्हें उनके ऐतिहासिक मील के पत्थर और विकसित भारत की दिशा में भारत की बढ़ती अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं पर एक विशेष चर्चा के साथ सम्मानित करेगी। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के सफल मिशन पूरा करने के बाद भारत लौटने के बाद, आज लोकसभा में 'अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री- 2047 तक विकसित भारत के लिए अंतरिक्ष कार्यक्रम की महत्वपूर्ण भूमिका' विषय पर विशेष चर्चा होगी। जानकारी के अनुसार, शुभांशु के आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने और अपने गृहनगर लखनऊ जाने की उम्मीद है। 22-23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में भाग लेने के लिए उनके राजधानी लौटने की भी उम्मीद है।

नासा के एक्सिओम-4 (एएक्स-4) अंतरिक्ष मिशन को पूरा करने के बाद 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे शुक्ला रविवार तड़के दिल्ली पहुंचे। दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तथा उनकी पत्नी और बेटे सहित उनके परिवार ने उनका स्वागत किया। शुक्ला नासा के एक्सिओम-4 अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा थे, जो 25 जून को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से रवाना हुआ था। वह 15 जुलाई को कैलिफ़ोर्निया के तट से उतरकर पृथ्वी पर वापस लौटे। वह 41 वर्षों में अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले भारतीय बने। इस ऐतिहासिक चर्चा के साथ-साथ लोकसभा में दो महत्वपूर्ण विधेयक भी पेश किये जायेंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2025 को पेश करने की अनुमति के लिए प्रस्ताव रखेंगे। दूसरा विधेयक भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2025 है। इसे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पेश करेंगे। यह विधेयक भारतीय प्रबंधन संस्थान अधिनियम, 2017 में और संशोधन का प्रस्ताव करता है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article