देश

Ayodhya Ram Mandir: रामलला को 5 लाख लड्डुओं का लगाया जाएगा भोग, श्री महाकाल मंदिर से भेजे जायेंगे

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2024, 08:20 AM IST

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: मध्य प्रदेश से श्री महाकाल मंदिर प्रबंध समिति 5 लाख लड्डू अयोध्या भेजेगी, प्राण प्रतिष्ठा के दिन रामलला को उसका भोग लगाया जाएगा।

Image

प्राण प्रतिष्ठा के शुभ मौके पर रामलला को 5 लाख लड्डूओं का भोग लगेगा

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha News: अराध्य प्रभु श्री राम जी के लिए मध्य प्रदेश से श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति भगवान श्री राम की जन्म भूमि पर होने वाले आयोजन में 5 लाख लड्डू प्रसाद बनाकर भेजेगी, बताते हैं कि 5 लाख लड्डूओं का वजन करीब 250 क्विंटल होगा, अयोध्या में भगवान श्री राम के मन्दिर के शुभारम्भ अवसर पर लड्डू प्रसाद नि:शुल्क भेजा जाएगा।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में देश दुनिया से भगवान राम के लिए उपहार आ रहे हैं, वहीं प्राण प्रतिष्ठा के शुभ मौके पर रामलला को 5 लाख लड्डूओं का भोग लगेगा जो मध्य प्रदेश के श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन से आयेंगे, मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री मोहन यादव ने इसकी घोषणा की है।

बेहद खास होगा ये लड्डू प्रसाद

गौर हो कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का उद्धाटन 22 जनवरी 2024 को होना तय किया गया है। जिसमें देश के कई बड़े और नामी लोग शामिल होंगे, 5 लाख लड्डू प्रसाद बनाने में 80 क्विंटल घी, 90 क्विंटल शकर, चना दाल 70 क्विंटल, रवा 20 क्विंटल, काजू 10 क्विंटल, किशमिश 5 क्विंटल और एक क्विंटल इलायची का उपयोग किया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article