श्रद्धा की लाश संग रहा आफताब, सड़े न इसलिए किया था यह इंतजाम; DCW चीफ ने पूछा- 6 महीने तक पता ही न चला?

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 14, 2022, 06:31 PM IST

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने आरोपी के लिए कठोरतम सजा की मांग की है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ रूह कँपाने वाले एक मामले में दिल्ली में एक लड़की को उसके पुरुष मित्र ने जान से मार दिया और उसके शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे। उसके शव के टुकड़ों को उसने शहर के अलग अलग इलाक़ों में फेंका। समाज में कैसे कैसे दरिंदे पल रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार किया है। दरिंदे को कड़ी सजा होनी चाहिए।’’

दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड का आरोपी आफताब लाश के साथ कई दिन तक रहा था। वह हर रोज लाश के टुकड़े करता और रात को उन्हें ठिकाने लगाने निकलता। शव सड़े और बदबू न मारे इसलिए वह फ्रिज भी खरीद कर लाया था। इस बीच, दिल्ली महिला आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल ने पुलिस को नोटिस भेजा है। साथ ही सवाल उठाया है कि इतनी बड़ी घटना हो जाती है और छह महीने तक इसका पता ही नहीं चलता है...कहीं कोई गैंग तो नहीं था?

मालीवाल के मुताबिक, "यह चौंकाने और दिल दहलाने वाला मामला है। दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज़ कर ली है। आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। मैंने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है कि 6 महीने पहले इतनी बड़ी घटना को कोई अंजाम देता है और उसका पता भी नहीं चलता।"

End of Feed