देश

Video: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया विधायक पद से इस्तीफा, 'मामा' बोले-'यह अत्यंत भावुक पल ...'

लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद नियमों के मुताबिक उन्हें 14 दिन के अंदर विधायक पद से इस्तीफा देना जरूरी था। ऐसे में शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को अपना इस्तीफा भेज दिया।

Image

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश की विदिशा संसदीय सीट से लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया।मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट से विधायक भी थे। उन्होंने 2023 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से जीत दर्ज की थी।

विधायक पद से इस्तीफा देने बाद शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो संदेश जारी किया। इस वीडियो संदेश में शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'आज मैं बहुत भावुक हूं। मैंने मध्य प्रदेश विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिया है। मैं बुधनी से विधायक था और बुधनी विधानसभा क्षेत्र की जनता मेरे रोम-रोम में रमती है, मेरी हर सांस में बसती है।'

लोकसभा के चुनाव में भी छह बार इस जनता ने भारी बहुमत से मुझे जिताया

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने बुधनी से ही अपने सार्वजनिक जीवन का प्रारंभ किया था। बचपन से ही आंदोलन किया और फिर जनता का प्यार लगातार मिलता चला गया। इसी बुधनी विधानसभा क्षेत्र से मैं कई बार विधायक रहा। लोकसभा के चुनाव में भी छह बार इस जनता ने भारी बहुमत से मुझे जिताया। पिछला विधानसभा चुनाव मैंने रिकॉर्ड 1 लाख 5 हजार वोटों से जीता था। वहीं, लोकसभा में इसी जनता ने मुझे 1 लाख 46 हजार वोटों से जिताया।'

'बुधनी की जनता की सेवा मैंने पूरे मन से की है'

उन्होंने कहा, 'बुधनी की जनता की सेवा मैंने पूरे मन से की है, क्योंकि जनता की सेवा ही मेरे लिए भगवान की पूजा है। जनता ने भी मुझे भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया है। जनता के इस प्यार पर मेरा पूरा जीवन न्योछावर है। मैं अपनी संपूर्ण क्षमता के साथ जनता की सेवा में आजीवन लगा रहूंगा। अपने प्राणों से प्रिय जनता को मेरा प्रणाम।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article