केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर आज अचानक संसद परिसर में सीढियों से गिर पड़े। जिसके बाद पास खड़े समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें सहारा देकर संभाला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
जब अचानक गिर पड़े शशि थरूर
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर संसद की सीढ़ियों पर खड़े होकर फोन पर बातचीत कर रहे थे। बातचीत के दौरान जैसे ही वह सीढ़ियों से नीचे उतरने लगे,अचानक उनका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ गया,जिसके कारण वे गिर पड़े। हालांकि समय रहते आसपास मौजूद सांसदों और सुरक्षाकर्मियों के बीच खड़े अखिलेश यादव ने तुरंत आगे बढ़कर उन्हें थाम लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
इस पूरे घटनाक्रम में अखिलेश यादव थरूर के बिल्कुल पास ही खड़े थे। थरूर को लड़खड़ाते देख उन्होंने बिना देरी किए मदद के लिए हाथ बढ़ाया,जिससे वह जमीन पर गिरने से बच गए। इसके बाद वहां मौजूद अन्य सांसदों ने भी थरूर का हालचाल जाना। राहत की बात यह रही कि इस घटना में उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई। वीडियो सामने आने के बाद यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
बजट सत्र में जारी है गतिरोध
यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है,जब संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है। हाल ही में लोकसभा में हंगामे के आरोपों के चलते विपक्ष के आठ सांसदों को निलंबित किया गया है। निलंबित सांसदों में हिबी ईडन,अमरिंदर सिंह राजा वरिंग,मणिक्कम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला, प्रशांत यादवराव पडोले,चमला किरण कुमार रेड्डी,डीन कुरियाकोस और सीपीआई(एम) सांसद एस. वेंकटेसन शामिल हैं।
<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/bOG_OpoS-o4?si=OE9WsC2NNFSPPsjk" title="YouTube video player" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" referrerpolicy="strict-origin-when-cross-origin" allowfullscreen></iframe>
आज भी दिनभर लोकसभा में रहा तनाव
संसद के बजट सत्र के दौरान संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। बीते दो दिन लोकसभा और राज्यसभा दोनों में काफी हंगामेदार बीते हैं। वहीं,आज भी सदन में गतिरोध जारी रहा,जिसके बाद लोकसभा की कार्रवाई कल सुबह 11बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि पीएम मोदी आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे,लेकिन वह भी न हो सका।
