देश

INSV तारिणी पर 7 महीने और 17000 समुद्री मील का सफर, महिला लेफ्टिनेंट कमांडरों पर नाज, स्मृति ईरानी ने कही ये बात

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 24, 2023, 08:38 AM IST

आईएनएसवी तारिणी (INSV Tarini) पर दो महिला लेफ्टिनेंट कमांडरों दिलना के, रूपा ए ने 7 महीने में 17000 समुद्री मील की यात्रा पूरी कर महिलाओं और लड़कियों को संदेश दिया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बधाई दी।

Image

आईएनएसवी तारिणी पर महिला लेफ्टिनेंट कमांडरों ने रचा इतिहास

Photo : Twitter

आईएनएसवी तारिणी (INSV Tarini) पर दो महिला लेफ्टिनेंट कमांडरों समेत 6 सदस्यीय क्रू मेंबर के साथ 7 महीने में 17000 समुद्री मील की अंतर-महाद्वीपीय यात्रा पूरी करने के बाद मंगलवार को गोवा में भारतीय तटों पर लौट आई। गोवा में भारतीय नौसेना जल कौशल प्रशिक्षण केंद्र (INWTC), INS मांडोवी में प्रतिष्ठित फ्लैग-इन स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने भाग लिया था।

महिलाओं और लड़कियों को मिलेगी प्रेरणा- स्मृति ईरानी

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि यह मेरे साथ एक महिला राजनेता के तौर पर धन्यवाद देने और महिला नौसेना अधिकारियों की क्षमता का जश्न मनाने के लिए था। मैं विशेष रूप से लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और रूपा को बधाई देती हूं क्योंकि उन्होंने कई महिलाओं और लड़कियों समेत सभी को प्रेरित किया।

महिला लेफ्टिनेंट कमांडर का वीरता, साहस और दृढ़ता का प्रदर्शन

इस इवेट में ध्वज ने क्रू मेंबर के अनुकरणीय वीरता, साहस और दृढ़ता का प्रदर्शन किया। खासकर दो महिला अधिकारियों, लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए, जिन्होंने पूरे अभियान में भाग लिया। अन्य प्रतिभागियों में कैप्टन अतुल सिन्हा, लेफ्टिनेंट कमांडर आशुतोष शर्मा और लेफ्टिनेंट अविरल केशव शामिल गोवा से रियो-डी-जेनेरियो के लिए लेग क्रू और कमांडर निखिल हेगड़े, कमांडर एमए जुल्फिकार, कमांडर दिव्या पुरोहित और कमांडर एसी डोक शामिल रिटर्न लेग क्रू शामिल हैं।

नारी शक्ति का सच्चा प्रदर्शन

लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ने गोवा से केप टाउन होते हुए रियो डी जेनेरियो और वापसी की यात्रा की। तारिणी पोत पर यह यात्रा 188 दिनों से अधिक समय तक चला। यह नारी शक्ति का सच्चा प्रदर्शन है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार का एक स्पष्ट आह्वान है। छह महिला नौसेना अधिकारियों द्वारा नविका सागर परिक्रमा ने नौसेना और देश के भीतर समुद्री नौकायन की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया। INSV तारिणी का वर्तमान नौकायन अभियान नौसेना की अगली बड़ी परियोजना की ओर किसी महिला को दुनिया भर में भेजने के लिए रन-अप का हिस्सा है।

इंडियन नेवल सेलिंग एसोसिएशन का था यह अभियान

इस अभियान में भाग लेने वाले अधिकारियों को ओशन सेलिंग नोड (OSN) में कठोर चयन के बाद स्वयंसेवकों से शॉर्टलिस्ट किया गया था। जिसे 24 अगस्त, 2016 को समुद्र में नौकायन गतिविधियों को बढ़ावा देने और शुरू करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था और यह INS मंडोवी में स्थित है। यह अभियान नई दिल्ली स्थित इंडियन नेवल सेलिंग एसोसिएशन (INSA) के तत्वावधान में आयोजित किया गया था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article