देश

Seema Haider Passport: सीमा हैदर प्रेमिका है या जासूस? खुद किया स्वीकार- एक दो नहीं बल्कि 5 पासपोर्ट है उसके पास

Seema Haider Passport: पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रहने के सिलसिले में सीमा (30) और सचिन (25) को गिरफ्तार किया था, लेकिन पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी।

Image

सीमा हैदर के पास कितने पासपोर्ट

Seema Haider Passport: पबजी से शुरू हुआ सीमा हैदर का प्यार कई सवालों के घेरे में है। सीमा का दावा है कि वो सचिन से प्यार करती है, इसलिए पाकिस्तान से सबकुछ छोड़कर भारत भाग आई। वो कई कहानियां बता रही है, लेकिन उसके पासपोर्ट वाली कहानी किसी के गले नहीं उतर रही है। सीमा हैदर के पास पांच पासपोर्ट है। जिससे वो संदेह के घेरे में है। लोग कह रहे हैं कि वो प्रेमिका नहीं बल्कि पाकिस्तानी जासूस है, जो भारत में छुपने के लिए प्यार का खेल खेल रही है।

सीमा हैदर के पासपोर्ट पर बड़ा खुलासा

टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए सीमा हैदर खुद स्वीकार कर चुकी है कि उसके पास पांच पासपोर्ट हैं। सीमा हैदर ने कहा- "सर मेरे पास पांच पासपोर्ट हैं। एक पासपोर्ट मेरा खारिज है, सीमा नाम होने के कारण, नेपाली एंबेसी ने मुझे वीजा नहीं दिया। वो भी मैंने पुलिस में दे दिया।"

सीमा हैदर के पास कितने आईडी कार्ड

आईडी कार्ड के सवाल पर सीमा हैदर ने बताया कि उसके पास अपना आईडी कार्ड है। कोरोना का वैक्सीन कार्ड है। साथ ही उसके पास उनके पापा की आईडी की कॉपी भी है। इसके अलावा उसके पाकिस्तानी पति का आईकार्ड भी है।

सचिन मीणा की सीमा के पहले पति गुलाम हैदर से गुहार

इस दौरान सीमा हैदर का प्रेमी सचिन ने सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर से एक अपील भी की। सचिन ने गुलाम हैदर से कहा कि वो लोग यहां खुश हैं, उन्हें खुशी से वो रहने दे।

कौन है सीमा हैदर

पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर ग्रेटर नोएडा निवासी अपने प्रेमी सचिन मीणा से शादी करने के लिए हाल में भारत में अवैध रूप से दाखिल हुई थी। दोनों की ऑनलाइन गेम पबजी खेलने के दौरान दोस्ती हुई थी। पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रहने के सिलसिले में सीमा (30) और सचिन (25) को गिरफ्तार किया था, लेकिन पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी। सचिन और सीमा ने चार जुलाई को मीडिया और पुलिस के सामने एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार किया था और सरकार से उन्हें शादी करके भारत में साथ रहने की इजाजत देने का आग्रह किया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें