देश

Seema Haider: सीमा हैदर प्रेमिका या जासूस? अब हो जाएगा खुलासा; UP ATS कराएगी लाई डिटेक्टर टेस्ट!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 18, 2023, 09:57 AM IST

एटीएस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सीमा प्यार की आड़ में जासूसी या किसी गलत इरादे से भारत तो नहीं आई है। सीमा के बिना वीजा भारत आने और 50 दिन से रबूपुरा में रहने के बारे में गौतमबुध नगर पुलिस ने केंद्र व प्रदेश के जजों को पत्र लिखे थे।

Image

सीमा हैदर का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट

Seema Haider: पाकिस्तान से हिंदुस्तान आई सीमा हैदर की मुश्किलें अब बढ़ती जा रही है। सीमा का दावा है कि वो प्यार के लिए भारत छुपकर आई है, लेकिन अब सीमा पर शक गहराता जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि सीमा पाकिस्तानी जासूस हो सकती है। यही कारण है कि यूपी एटीएस अब सीमा हैदर से पूछताछ करने में जुटी है।

होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीमा हैदर का लाई डिटेक्टर और पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराया जा सकता है। एटीएस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सीमा प्यार की आड़ में जासूसी या किसी गलत इरादे से भारत तो नहीं आई है। सीमा के बिना वीजा भारत आने और 50 दिन से रबूपुरा में रहने के बारे में गौतमबुध नगर पुलिस ने केंद्र व प्रदेश के जजों को पत्र लिखे थे। जिसके बाद एजेंसिया सीमा हैदर उसके पति सचिन और उसके पिता नेत्रपाल से पूछताछ कर रही है।

सेना में है परिवार

पुलिस सूत्रों का दावा है कि सीमा हैदर से बरामद पहचान पत्र के आलावा बाकी दस्तावेजों की भी विदेश मंत्रालय से जांच हो रही है। IB के इनपुट के बाद ही एटीएस ने सीमा से पूछताछ शुरू की है। एजेंसियों को ना केवल सीमा के भाई के पाकिस्तान सेना में होने बल्कि उसके चाचा के भी सेना में सूबेदार होने की जानकारी मिली है। सीमा के फोन में नष्ट किए गए चैट और सेटेलाइट फोन इस्तेमाल की आशंका पर भी पूछताछ कर सकती है।

एटीएस ने की पूछताछ

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद एटीएस की टीम सीमा को लेने रबूपुरा स्थित उसके घर पहुंची। उन्होंने बताया कि घर के सामने मीडिया का हुजूम होने की वजह से पीछे पड़ोसी के एक मकान की छत पर सीढ़ी लगाकर उनलोगों को निकाला गया और कोतवाली ले जाया गया। उन्होंने बताया कि एटीएस के नोएडा कार्यालय में तीनों से घंटों पूछताछ की गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article