देश

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़ के बाद आतंकियों की तलाश तेज, 3 आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका

Kishtwar Encounter: गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू में चलाये जा रहे आतंकवाद रोधी अभियान के बीच, चार दिन के अंतराल के बाद गुरुवार को जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में सुरक्षा बलों का आतंकवादियों से एक बार आमना-सामना हुआ। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच घंटों तक भारी गोलीबारी हुई।

Image

कश्तिवाड़ में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान किया तेज (फाइल फोटो)

Kishtwar Encounter: गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू में चलाये जा रहे आतंकवाद रोधी अभियान के बीच, चार दिन के अंतराल के बाद गुरुवार को जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में सुरक्षा बलों का आतंकवादियों से एक बार आमना-सामना हुआ। चटरू पट्टी में मंड्राल-सिंहपोरा के पास सोनार गांव में आतंकवादियों की तलाश में रविवार को अभियान शुरू किया गया, जिसमें हुई गोलीबारी में एक पैराट्रूपर शहीद हो गया और सात अन्य सैनिक घायल हो गए।

कई घंटों तक हुई भारी गोलीबारी

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को कई घंटों तक हुई गोलीबारी के बाद, घने जंगल और दुर्गम भूभाग का फायदा उठाते हुए आतंकवादी घने जंगल में भाग गए। हालांकि, सुरक्षा बलों ने उनकी तलाश जारी रखी और आखिरकार आज सुबह माली दाना चोटी पर छिपे आतंकवादियों का पता लगा लिया। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच घंटों तक भारी गोलीबारी हुई।

3 आतंकियों के फंसे होने के आसार

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी बंद हो गई है और अंतिम सूचना मिलने तक, तलाश अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को मुठभेड़ वाली जगह के पास एक बड़े आतंकवादी ठिकाने का पता चला और कई लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद से कथित तौर पर जुड़े दो से तीन आतंकवादियों के मुठभेड़ में फंसे होने की आशंका है।

J&K में बढ़ाई गई सुरक्षा

इससे पहले, गणतंत्र दिवस के मद्देनजर कश्मीर घाटी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा गणतंत्र समारोहों में खलल डालने के किसी भी प्रयास को नाकाम करने के लिए पुलिस ने गश्त और वाहनों की जांच तेज कर दी है। कश्मीर में गणतंत्र दिवस का मुख्य आधिकारिक समारोह बख्शी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसकी वजह से स्टेडियम जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया है और कई स्थानों पर अवरोधक लगाए गए हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article