देश

SDM ज्योति मौर्या नहीं पहुंचीं अदालत, पति आलोक की गुहार- मुझे बच्चों से मिलने दो

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 11, 2023, 01:23 PM IST

पीसीएस अफसर बनने के बाद ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या के बीच संबंधों में दरार आ गई थी। आलोक ने ज्योति मौर्या पर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से संबंध होने का आरोप लगाया था।

Image

Jyoti maurya

Photo : ANI

SDM Jyoti Maurya: एसडीएम ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक कुमार मौर्या के बीच विवाद में रोज नए मोड़ आ रहे हैं। मामला अदालत में पहुंच चुका है और दोनों ओर से नई-नई दलीलें दी जा रही हैं। मामला सुर्खियों में बना हुआ है और दोनों के बीच तीसरे शख्स की एंट्री ने आग में घी का काम किया है। टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में आलोक मौर्य ने कहा कि उन्हें उनके बच्चे से मिलने दिया जाए। इसके साथ ही आलोक मौर्य ने मनीष दुबे के खिलाफ उपलब्ध कराए गए साक्ष्य सही पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अदालत में पेश नहीं हुईं ज्योति मौर्य

आज एसडीएम ज्योति मौर्या पारिवारिक कोर्ट प्रयागराज में पेश नहीं हुईं। ज्योति मौर्या के वकील ने हाजिरी माफी की कोर्ट ने अर्जी दी है। जबकि आलोक कुमार मौर्या पारिवारिक अदालत में पेश हुए। आलोक मौर्या के वकील ने जवाब दाखिल करने के लिए ज्योति मौर्या की ओर से दाखिल वाद की कॉपी मांगी। ज्योति मौर्या ने पति आलोक कुमार मौर्या से अलग होने के लिए फैमिली कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।

बता दें कि पीसीएस अफसर बनने के बाद ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या के बीच संबंधों में दरार आ गई थी। आलोक ने ज्योति मौर्या पर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से संबंध होने का आरोप लगाया था। ज्योति मौर्या ने पति आलोक मौर्या और उनके परिवार के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का धूमनगंज थाने में केस दर्ज करा रखा है। दोनों के बीच विवाद का मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या के बीच विवाद का मामला सुर्खियों में बना हुआ है।

आलोक मौर्या और ज्योति मौर्या की 2010 में शादी हुई थी। बाद में 2015 में यूपीपीएससी में एसडीएम के पद पर ज्योति मौर्या का चयन हो गया। ज्योति मौर्या ने एसडीएम के पद पर 16 वी रैंक हासिल की थी। ज्योति मौर्या इन दिनों बरेली में चीनी मिल में जीएम के पद पर तैनात हैं। जबकि पति आलोक कुमार मौर्या ग्राम पंचायत विभाग में प्रतापगढ़ जिले में चपरासी के पद पर कार्यरत हैं।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article