देश

SDM ज्योति मौर्या के साथ अफेयर मामले में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पर लटकी सस्पेंशन की तलवार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2023, 03:35 PM IST

Manish Dubey : एसडीएम ज्योति मौर्या के साथ अफेयर मामले में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पर बड़ा एक्शन हो सकता है उन्हें निलंबित किया जा सकता है। डीजी ने सस्पेंशन के लिए ऑर्डर भेज दिया था। फिलहाल शासन ने इस पर रोक लगाई है।

Image

एसडीएम ज्योति मौर्या अफेयर मामले में हुई कार्रवाई।

Manish Dubey : एसडीएम ज्योति मौर्या के साथ अफेयर मामले में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पर बड़ा एक्शन हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि डीजी होमगार्ड ने दुबे को निलंबित करने के लिए अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है, फिलहाल उनके सस्पेंशन को लेकर अभी फैसला नहीं हुआ है। हालांकि सूत्र कहते हैं कि उन पर निलंबन की तलवार लटकी हुई है। डीजी ने दुबे के सस्पेंशन की अनुशंसा कर दी थी लेकिन प्रमुख सचिव होमगार्ड ने इसे अभी रोक दिया है। शासन का मानना है कि यह जांच ठीक नही है, दोबारा जांच कराई जा सकती है, इसलिए आर्डर जारी नहीं किया गया।

ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या लगातार मनीष दुबे पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगा रहे थे। सूत्रों का कहना है कि उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है। आलोक के आरोपों की जांच करने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। आलोक ने अपनी पत्नी एवं मनीष पर अपनी हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में सरकार जल्द ही कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

मनीष दुबे पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं

अभी इस मामले अभी जांच आगे बढ़ेगी। मनीष और ज्योति की ऑडियो रिकॉर्डिंग जो सामने आई है, उससे आलोक के आरोपों को बल मिला है। ऑडियो की फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मनीष को गिरफ्तार भी किया जा सकता है। मनीष पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। उनका अपनी पत्नी के साथ तलाक का मामला चल रहा है। ज्योति से पहले अन्य महिलाओं के साथ उनके संबंध की बात सामने आई है। मनीष दुबे के चरित्र को लेकर पहले भी जांच हो चुकी है।

महोबा हुआ था तबादला

बता दें कि मनीष का तबादला गाजियाबाद से महोबा कर दिया गया था। वहीं ज्योति मौर्या ने नियुक्ति विभाग को अपने खिलाफ हो रहे दुष्प्रचार को लेकर हाल ही में एक प्रत्यावेदन भी सौंपा था, जिसमें पूरे प्रकरण की जांच करा दोषियों को दंडित करने की मांग की थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित