Actor Satish Shah Faces Racism Remark at Heathrow Airport:बॉलीवुड अभिनेता और अपने कॉमेडी रोल के लिए फेमस एक्टर सतीश शाह को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर नस्लवादी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा है। एक्टर को उनके प्लेन के टिकट को लेकर नस्लभेदी टिप्पणी सुनने को मिली। लेकिन शाह ने इस मौके पर ऐसा जवाब दिया, जिससे टिप्पणी करने वाली महिला को मुंह की खानी पड़ी। इस पूरे वाकये को सतीश शाह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसके बाद नेटिजन उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
लेकिन सतीश शाह पर की गई टिप्पणी ने एक बार फिर उस शब्द (नस्लवाद) को चर्चा में ला दिया है, जिसका सामना महात्मा गांधी, मार्टिन लूथर किंग और नेल्सन मंडेला जैसी हस्तियों को भी करना पड़ा था। यही नहीं आज के दौर में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, अभिनेता शाहरूख खान,प्रियंका चोपड़ा को भी नस्लवाद का सामना करना पड़ा। अमेरिका में नस्लवाद की घटनाएं आए दिन सामने आती है। साल 2020 में 46 साल के अश्वेत जॉर्ज फ्रॉयड की मौत ने पूरे अमेरिका को झकझोर दिया था। और वह न्याय और बराबरी मांग के प्रतीक बन गए थे।
क्या है नस्लवाद
नस्लवाद का ऐसी धारणा से है, जिसमें यह माना जाता है कि दुनिया में कुछ मानव नस्लें श्रेष्ठ होती हैं और कुछ कमजोर होती है। इसी के तहत दुनिया में काले और गोरे का भेद शुरू हुआ। इसका असर यह हुआ कि ‘नस्ल’ के आधार पर भेदभाव पैसे-इनकम, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, नागरिक अधिकारों तथा अन्य क्षेत्रों में नस्लीय असमानताओं को बढ़ावा देते हैं। इसको लेकर अमेरिका से लेकर अफ्रीका में बड़े आंदोलन चले। अमेरिका में दास प्रथा को खत्म करना इसी का हिस्सा था। और इसे देखते हुए अक्टूबर 1966 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय नस्लीय भेदभाव उन्मूलन दिवस के रूप में मनाने की ऐलान किया। इसके अलावा 2001में डरबन घोषणा पत्र भी जारी किया गया। और इसी कड़ी में साल 2030 संयुक्त राष्ट्र संघ के टिकाऊ विकास लक्ष्य में नस्लवाद का पूरी तरह से खात्मा भी है।
सतीश शाह के साथ क्या हुआ
सतीश शाह ने अपने ट्वीट में बताया है कि लंदन एयरपोर्ट हीथ्रो के कर्मचारी हैरान होकर अपने साथी कर्मचारी से यह सवाल कर रहे थे कि आखिर ये लोग कैसे फर्स्ट क्लास अफोर्ड कर सकते हैं? शाह ने उनकी बातों को जब सुना तो उन्होंने गर्व से भरा जवाब देते हुए कहा कि क्योंकि हम भारतीय हैं। शाह के इस ट्वीट पर जहां नेटिजन उनकी प्रशंसा कर रहे हैं बल्कि ब्रिटिश पर गुस्सा भी उतार रहे हैं। और सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि आज ब्रिटिश लोग जो कुछ भी अफोर्ड कर पा रहे हैं वो भारत के पैसों की वजह से ही है, जो उनके पूर्वजों ने यहां से लूटा है।
ये हस्तियां हो चुकी हैं शिकार
1. महात्मा गांधी
2.नेल्सन मंडेला
3.मोहम्मद अली
4.ऋषि सुनक
5. शाहरूख खान
6. प्रियंका चोपड़ा
7.शिल्पा शेट्टी
