देश

Bihar BJP New President : संजय सरावगी बने बिहार भाजपा अध्यक्ष, पांच बार से हैं विधायक, जानें उनके बारे में सबकुछ

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 15, 2025, 05:46 PM IST

भारतीय जनता पार्टी ने दरभंगा सदर सीट से विधायक और पूर्व मंत्री संजय सरावगी को पार्टी की बिहार इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। दरभंगा सदर सीट से विधायक और पूर्व मंत्री संजय सरावगी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दिलीप जायसवाल की जगह लेंगे।

Image

दरभंगा से भाजपा विधायक संजय सरावगी। फोटो- ANI

भारतीय जनता पार्टी इन दिनों संगठनात्मक बदलावों के दौर से गुजर रही है। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन की नियुक्ति के बाद अब पार्टी के एक और अहम नियुक्ति की है। संजय सरावगी को बिहार भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस नियुक्ति को लेकर बयान भी जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने संजय सरावगी को भारतीय जनता पार्टी बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि सरावगी की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। बता दें कि संजय दरभंगा से भाजपा विधायक हैं।

दरभंगा सदर सीट से विधायक और पूर्व मंत्री संजय सरावगी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दिलीप जायसवाल की जगह लेंगे। सरावगी को दरभंगा और मिथिला क्षेत्र में भाजपा का चर्चित एवं पुराना चेहरा माना जाता है। वे पूर्व में बिहार में भूमि सुधार और राजस्व विभाग के मंत्री रहे हैं।

लंबा रानजीतिक अनुभव रखते हैं सरावगी

1969 में पैदा हुए संजय लंबा राजनीतिक अनुभव रखते हैं। उन्होंने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से परास्नातक किया। कॉलेज के दिनों में ही वे अखिल भारतीय परिषद के संपर्क में आए और वहीं से उनकी राजनीति की शुरुआत हुई। 2003 में वार्ड पार्षद का चुनाव कर वे पार्षद बने। सरावगी दरभंगा निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुके हैं । उन्होंने 2005, 2010, 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव जीते हैं। सरावगी ने लगभग 84 हजार वोट प्राप्त करके 2020 के चुनाव में लगभग 11 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

End of Article