देश

कंगना रनौत पर संजय राउत का बड़ा बयान, बोले- 'कुछ लोग वोट देते हैं और कुछ थप्पड़ मारते हैं...'

कंगना रनौत को CISF कांस्टेबल द्वारा थप्पड़ मारने की घटना पर संजय राउत ने कहा कि कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए लेकिन एक जवान ने अपनी मां के लिए कानून हाथ में लिया है, उसकी मां भारत माता भी है और जो किसान आंदोलन में बैठे थे भारत माता के पुत्र थे, अगर किसी ने भारत माता का अपमान किया है और किसी को गुस्सा आया तो मुझे लगता है उस बारे में सोचना चाहिए।

Image

कुछ लोग वोट देते हैं और कुछ थप्पड़ मारते हैं- संजय राउत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Mumbai: कंगना रनौत को CISF कांस्टेबल द्वारा थप्पड़ मारने की घटना पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए लेकिन एक जवान ने अपनी मां के लिए कानून हाथ में लिया है, उसकी मां भारत माता भी है और जो किसान आंदोलन में बैठे थे भारत माता के पुत्र थे, अगर किसी ने भारत माता का अपमान किया है और किसी को गुस्सा आया तो मुझे लगता है उस बारे में सोचना चाहिए। मुझे कंगना के बारे में हमदर्दी है। वह सांसद हैं, सांसद पर इस प्रकार से हाथ नहीं उठाना चाहिए लेकिन किसानों का सम्मान देश में होना चाहिए।

बता दें हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव जीतने वालीं कंगना रनौत का आरोप है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक CISF महिला जवान ने उनको थप्पड़ मारा है, उनका कहना है कि वो भाजपा की बैठक में शामिल होने दिल्ली जा रही थीं तभी ये घटना उनके साथ घटी, इस घटना से वहां सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को CISF कर्मी कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मारा था, इस बारे में कंगना की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है आरोप है कि उसने किसानों के मुद्दे को लेकर थप्पड़ मारा था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article