देश

भरतपुर की घटना पर गहलोत सरकार पर हमलावर हुई BJP, पात्रा बोले- कांग्रेस शासित राज्यों का यही हाल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 25, 2023, 03:07 PM IST

Bharatpur News : भरतपुर में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद में हुई हत्या के बाद राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य की गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा नेता एवं प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यह एक व्यक्ति की हत्या नहीं है बल्कि यही हाल कांग्रेस शासित सभी राज्यों का है।

Bharatpur News : भरतपुर में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद में हुई हत्या के बाद राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य की गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा नेता एवं प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यह एक व्यक्ति की हत्या नहीं है बल्कि यही हाल कांग्रेस शासित सभी राज्यों का है। पात्रा ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को उस गांव जाना चाहिए जहां पर व्यक्ति की हत्या हुई है। पात्रा ने कहा कि रैली को संबोधित करने से पहले प्रियंका को पीड़ित परिवार से मिलना चाहिए औऱ जिले के पुलिस अधीक्षक और डीएम को सस्पेंड कराना चाहिए।

'राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराध पर क्यों नहीं बोलतीं'

राजस्थान दौरे पर आईं प्रियंका गांधी पर हमला बोलते हुए भाजपा नेता एवं उम्मीदवार राज्यवर्धन राठौड़ ने पूछा कि राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराध पर वह क्यों नहीं बोलतीं? राठौड़ ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘प्रियंका गांधी आज राजस्थान आ रही हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि राजस्थान में जब महिलाओं के खिलाफ अपराध होता है तो वह क्यों नहीं बोलतीं?’ उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘राज्य में महिलाओं के खिलाफ करीब दो लाख अपराध हुए हैं और कांग्रेस की ‘राजनीतिक पर्यटन डिवीजन’ इसे कैसे भूल गई।’

घटना का वीडियो सामने आया

भरतपुर में हुई इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर बेरहमी से हत्या करते दिखाई देते हैं। आरोपी ट्रैक्टर चालक ने जमीन पर पड़े युवक पर आठ बार आगे-पीछे करके ट्रैक्टर के पहिए चढ़ाए। इस घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतक युवक निरपत गुर्जर पुत्र अतर सिंह के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article