Winter Session Parliament: बंगाल, उत्तर प्रदेश देशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया तेजी से चल रही है। टीएमसी सुप्रीमो सीएम ममता बनर्जी विपक्षी नेताओं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित कई विपक्षी नेताओं ने SIR की खिलाफत की है। हालांकि, देश के कई राज्यों में SIR की प्रक्रिया चल रही है।
इसी बीच समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद और अखिलेश यादव के चाचा राम गोपाल यादव ने कहा कि सरकार एसआईआर पर चर्चा करने से नहीं कतरा सकती, क्योंकि यह चुनाव आयोग द्वारा किया जा रहा है।
संसद के शीतकालीन सत्र से एक दिन पहले सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि यदि शीतकालीन सत्र के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा नहीं हुई तो वह संसद नहीं चलने देगी. सरकार एसआईआर पर चर्चा करने से नहीं कतरा सकती, क्योंकि यह चुनाव आयोग द्वारा किया जा रहा है।
बता दें कि 1 दिसंबर के संसद की शीतकालीन सत्र की शुरुआत होनी है। वहीं, 19 दिसंबर तक सत्र चलेगा।
कांग्रेस ने क्या कहा?
कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि कल से शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण, दिल्ली आतंकी हमले समेत देश के लोगों से जुड़े दूसरे जरूरी मुद्दों पर विस्तार में चर्चा होनी चाहिए।
किरेन रिजिजू ने क्या कहा?
केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील की कि वे संसद के आने वाले शीतकालीन सत्र के दौरान मर्यादा बनाए रखें और रुकावटों से बचें। उन्होंने उम्मीद जताई कि सांसद "शांत दिमाग से काम करेंगे" ताकि कार्यवाही आसानी से हो सके, क्योंकि सर्दियों की शुरुआत के साथ तापमान धीरे-धीरे कम होता है।
