देश

वॉकिंग गॉड के नाम से मशहूर संत सिद्धेश्वर का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jan 3, 2023, 09:47 AM IST

कर्नाटक में जननयोग आश्रम के संत सिद्धेश्वर स्वामी को उनके अनुयायी जीवित भगवान के तौर पर मानते थे। उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी।

Image

जननयोग के स्वामी सिद्धेश्वर स्वामी का निधन

कर्नाटक में जननयोगाश्रम के संत सिद्धेश्वर स्वामी के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया और श्रद्धांजलि दी। उनका सोमवार को निधन हो गया था।विद्वता और मुखर वक्ता के रूप में प्रसिद्ध 81 वर्षीय संत पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।अपने अनुयायियों में ‘वॉकिंग गॉड’ (जीवित भगवान) के रूप में लोकप्रिय संत के निधन की घोषणा करते हुए विजयपुरा के उपायुक्त विजय महंतेश धनम्मनावा ने बताया कि उन्होंने सोमवार को आश्रम में अंतिम सांस ली।कर्नाटक सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सरकार ने सिद्धश्वर स्वामी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से करने का निर्णय किया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article