देश

बर्खास्त आईएएस पूजा खेडकर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, अग्रिम जमानत के लिए पहुंचीं दिल्ली हाई कोर्ट

फर्जी दस्तावेज सामने आने के बाद यूपीएससी की ओर से पूजा खेडकर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी और उनसे पूछा गया था कि क्यों न उनकी उम्मीदवारी को रद्द कर दिया जाए।

Image

पूजा खेडकर

Puja Khedkar: बर्खास्त आईएएस पूजा खेडकर अग्रिम जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पूजा ने पटियाला हाउस कोर्ट के फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। दरअसल, यूपीएससी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने पूजा खेडकर के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी, आईटी एक्ट और विकलांगता एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पूजा खेडकर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली थी।

पटियाला कोर्ट से नहीं मिली राहत

पटियाला कोर्ट ने 1 अगस्त को पूजा खेडकर को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। खेडकर पर सिविल सेवा परीक्षा आवेदन में गलत जानकारी देने और तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने का आरोप है। खेडकर पर फर्जी सर्टिफिकेट जमा करने का भी आरोप है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कुमार जंगला ने कहा था कि दिल्ली पुलिस को यह भी जांच करनी चाहिए कि क्या संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में किसी ने खेडकर की मदद की थी। जज ने मामले में जांच का दायरा भी बढ़ाया और दिल्ली पुलिस को यह जांच करने का निर्देश दिया कि क्या अन्य उम्मीदवारों ने बिना पात्रता के ओबीसी और पीडब्ल्यूडी कोटे के तहत लाभ उठाया है।

पूजा खेडकर को बड़ा झटका

पूजा खेडकर को बड़ा झटका देते हुए 31 जुलाई को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने उनकी अस्थाई उम्मीदवार को रद्द कर दिया था। इसके साथ ही खेडकर पर भविष्य में किसी भी परीक्षा में शामिल होने पर भी रोक लगाई। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से बताया गया कि उपलब्ध दस्तावेजों की जांच के बाद यूपीएससी ने पूजा खेडकर को सीएसई-2022 नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया, जिसके बाद उनकी उम्मीदवारी को रद्द कर दिया गया है।

यूपीएससी ने पूजा खेडकर को इस संबंध में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। फर्जी दस्तावेज सामने आने के बाद आयोग की ओर से पूजा खेडकर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी और उनसे पूछा गया था कि क्यों न उनकी उम्मीदवारी को रद्द कर दिया जाए।

यूपीएससी ने खंगाले 15 साल के रिकॉर्ड

पूजा खेडकर का मामला सामने आने के बाद संघ लोग सेवा आयोग ने 2009 से 2023 तक 15 हजार से अधिक उम्मीदवारों के सीएसई डेटा की जांच की। इस दौरान पूजा खेडकर के अलावा ऐसा कोई उम्मीदवार नहीं मिला, जिसने दस्तावेजों के साथ फर्जीवाड़ा किया था। यह इकलौता केस था, जिसमें यूपीएससी इस बात का पता नहीं लगा पाया कि पूजा खेडकर ने कितनी बार यूपीएससी की परीक्षा दी, क्योंकि उन्होंने हर बार न केवल अपना नाम बल्कि अपने माता-पिता के नाम को भी बदल दिया।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द