देश

उत्तर प्रदेश: साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतरे, रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Sabarmati Express Derailed: उत्तर प्रदेश में शनिवार तड़के साबरमती एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच ब्लॉक सेक्शन में डिब्बे पटरी से उतर गए।

Image

साबरमती एक्सप्रेस हुई हादसे का शिकार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • साबरमती एक्सप्रेस हुई बेपटरी
  • रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
  • कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच हुआ हादसा

Sabarmati Express Derailed: उत्तर प्रदेश में एक ट्रेन हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 19168, साबरमती एक्सप्रेस, कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच एक ब्लॉक सेक्शन में पटरी से उतर गई। घटनास्थल से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यात्रियों को कानपुर ले जाने के लिए बसें साइट पर पहुंच गई हैं। चालक के अनुसार प्रथम दृष्टया बोल्डर इंजन से टकराया जिससे इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त/झुक गया। भारतीय रेलवे ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

किसी के हताहत होने की कोई सूचना नही

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस हादसे में कोई जान माल की नुकसान नहीं हुआ है। ये ट्रेन वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी। रेलवे के आधिकारी देर रात ही मौके पर पहुँच गए थे। ये हादसा तकरीबन 3 बजे हुआ। फिलहाल साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के सभी पैसेंजर को हादसे वाली जगह से बस में बैठा कर कानपुर रेलवे लाए गए हैं। इस बीच, ADM सिटी कानपुर राकेश वर्मा ने कहा कि 22 बोगियां पटरी से उतर गई हैं लेकिन कोई घायल नहीं हुआ है। सभी यात्रियों को बसों द्वारा उनके गंतव्य तक भेजा जा रहा है, मेमो ट्रेन भी आ रही है। अच्छी बात है कि किसी भी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुई है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article