देश

हैदराबाद हाउस में रूबियो से मिले एस जयशंकर, ऊर्जा संकट-पश्चिम एशिया सहित वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा

Rubio meets S Jaishankar : भारत दौरे पर आए अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने रविवार को अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में हुई।

Image

भारत दौरे पर आए हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो।

Rubio meets S Jaishankar : भारत दौरे पर आए अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने रविवार को अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में हुई। इस मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि रूबियो के साथ उनकी ऊर्जा संकट, पश्चिम एशिया सहित वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। भारत-अमेरिका रिश्ते का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत रणनीतिक साझेदार हैं और दोनों देशों के बीच सहयोग की व्यापक संभावना है। जयशंकर ने रूबियो के साथ ऊर्जा संकट पर भी विस्तार से चर्चा की।

शनिवार को पीएम मोदी से मिले रूबियो

इससे पहले शनिवार को रूबियो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मोदी को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पश्चिम एशिया संकट के बारे में जानकारी दी और रक्षा, रणनीतिक प्रौद्योगिकियों, व्यापार एवं ऊर्जा सुरक्षा सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। रूबियो ने कोलकाता की संक्षिप्त यात्रा के बाद नयी दिल्ली पहुंचने के कुछ समय बाद प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं रूबियो

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि रूबियो ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को 'निकट भविष्य’ में अमेरिका की यात्रा का न्योता दिया। अमेरिकी विदेश मंत्री की चार दिवसीय यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को सुधारना है, जिनमें पिछले साल के मध्य से ही तनाव है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा, "अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मिलकर मुझे प्रसन्नता हुई। हमने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में निरंतर प्रगति और क्षेत्रीय एवं वैश्विक शांति एवं सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।"

कई मुद्दों पर हुई चर्चा

वहीं, रूबियो ने अपनी ओर से अमेरिका-भारत संबंधों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने एक्स पर कहा, 'हमने पश्चिम एशिया की स्थिति और ऊर्जा क्षेत्र में अमेरिका-भारत साझेदारी, महत्वपूर्ण आपूर्ति शृंखलाओं को सुरक्षित करने और उभरती प्रौद्योगिकियों पर सहयोग के बारे में चर्चा की। मुझे राष्ट्रपति की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को व्हाइट हाउस में आमंत्रित करते हुए खुशी हुई।’ अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि रूबियो और प्रधानमंत्री मोदी व्यापार और रक्षा संबंधों को मजबूत करने और महत्वपूर्ण तथा उभरती प्रौद्योगिकियों पर सहयोग को बढ़ाने पर सहमत हुए।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द